होम / अप्वाइंटमेंट / ट्रंप सरकार में FBI के डायरेक्टर बनें काश पटेल, भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

ट्रंप सरकार में FBI के डायरेक्टर बनें काश पटेल, भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस परिसर के आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किया गया. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय मूल के अमेरिकी काश पटेल आधिकारिक तौर पर संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के नौवें निदेशक बन गए हैं. शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में उन्होंने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई है. वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के इंडियन ट्रीटी रूम में हुए समारोह में शपथ लेने के बाद पटेल ने अमेरिका की तारीफ करते हुए कहा कि किसी और देश में शायद ही कभी उनका ये सपना सच हो सकता था. गुजरात के आनंद जिले के लोगों ने भी पटेल को याद किया है, जहां से उनका परिवार विदेश जाकर बसा था.

काश पटेल ने क्या कहा?

अमेरिका की सर्वोच्च संघीय जांच एजेंसी FBI प्रमुख का पदभार संभालने के बाद पटेल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है. पटेल ने कहा, 'मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं. जो कोई भी सोचता है कि अमेरिकी सपना मर चुका है, वो मुझे देखे. आप पहली पीढ़ी के भारतीय से बात कर रहे हैं जो दुनिया के महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है. ऐसा कहीं और नहीं हो सकता, मैं वादा करता हूं कि एफबीआई के भीतर और बाहर जवाबदेही होगी.'

ट्रंप ने की पटेल की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह एफबीआई के सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर साबित होंगे. ट्रम्प ने कहा, 'काश पटेल को इस पद पर नियुक्त करने का एक कारण यह है कि एफबीआई एजेंट उनका सम्मान करते हैं. वह इस पद पर सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे, वह एक सख्त और बेहद मजबूत व्यक्ति हैं.' काश पटेल की एफबीआई डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति को गुरुवार को अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दी थी. हालांकि उनके नाम का डेमोक्रेटेस के साथ-साथ दो रिपब्लिकन सीनेटरों लिसा मुरकोव्स्की और सुसान कॉलिन्स ने भी विरोध किया. इसके बावजूद पटेल की नियुक्ति को 49 के मुकाबले 51 वोटों से मंजूरी मिल गई.

गुजरात से जुड़ी हैं काश पटेल के परिवार की जड़े

काश पटेल न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं और उनको डोनाल्ड ट्रंप के करीबी लोगों में गिना जाता है, काश पटेल के माता-पिता का संबंध भारत के गुजरात से है. काश पटेल की जड़ें गुजरात के आनंद जिले के भद्रन गांव से जुड़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेताओं ने बताया है कि पटेल का परिवार भद्रन गांव के मोती खड़की इलाके में रहता था और करीब 70 साल पहले युगांडा चला गया था. उन्होंने भद्रन में अपने पुश्तैनी मकान बेच दिए थे. पटेल के परिवार के सभी लोग अब विदेश में हैं.

स्थानीय राजेश पटेल ने बताया कि 1970 में अफ्रीकी देश युगांडा से निकाले जाने के बाद काश का परिवार कुछ समय के लिए भारत लौटा था. युगांडा से निकाले गए वे भारतीय कुछ समय के लिए भारत आए थे. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में शरण के लिए आवेदन किया था. काश पटेल का परिवार भी आया था और आवेदन स्वीकार होने के बाद कनाडा चला गया था. कनाडा से वे अमेरिका गए, जहां 1980 में काश पटेल का जन्म हुआ.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago