होम / अप्वाइंटमेंट / IIC Elections: जानें अब किसके हाथों में आई संस्थान की कमान

IIC Elections: जानें अब किसके हाथों में आई संस्थान की कमान

IIC सेमिनार, सम्मेलन, प्रदर्शनियों, परफॉरमेंस और स्क्रीनिंग जैसी विविध प्रकार की गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव शनिवार को कराए गए, जिसके परिणाम अगले दिन यानी रविवार को घोषित हुए. नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक रहेगा.

किसे मिले कितने वोट
IIC राष्ट्रीय राजधानी में बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक केंद्र है. रविवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, सुहास बोरकर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के विजेता रहे हैं. उन्हें कुल 266 वोट मिले, जबकि नेसार अहमद, अनीता सिंह, मीरा भाटिया और आरके भार्गव को क्रमश: 159, 138, 133 और 71 वोट मिले. बोरकर ने संस्था की बेहतरी की दिशा में काम करने का वादा किया है. सुहास बोरक मीडिया पर्सन और डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं. 

इन्होंने भी मारी बाजी
एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव में पीके त्रिपाठी और संजीव चोपड़ा विजयी घोषित हुए हैं. त्रिपाठी को 339 वोट मिले, जबकि चोपड़ा के खाते में 285 आए. अनु जिंदल, गौरव जोशी, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, पंकज मित्तल, सुनील डांग और सुमन खेतान ने भी चुनाव लड़ा था. बता दें कि संजीव चोपड़ा पूर्व IAS अधिकारी (1985 बैच) हैं और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के डायरेक्टर रहे हैं. त्रिपाठी भी पूर्व IAS (1977 बैच) हैं और चीफ सेक्रेटरी ऑफ दिल्ली रहे हैं.

समिति की सराहना
बोर्ड के मौजूदा सदस्यों और कार्यकारी समिति ने नवनिर्वाचित सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति की सराहना की गई. IIC सेमिनार, सम्मेलन, प्रदर्शनियों, परफॉरमेंस और स्क्रीनिंग जैसी विविध प्रकार की गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान करता है. यह 1950 में अपनी स्थापना के बाद से देश का एक प्रमुख संस्थान रहा है, और आईआईसी देश में बौद्धिक एवं सांस्कृतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago