होम / अप्वाइंटमेंट / HDFC Bank ने NABARD के पूर्व चेयरमैन Bhanwala को सौंपी ये जिम्मेदारी

HDFC Bank ने NABARD के पूर्व चेयरमैन Bhanwala को सौंपी ये जिम्मेदारी

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दो नई नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के दिग्गज बैंकों में शुमार HDFC बैंक से बड़ी खबर सामने आई है. इस प्राइवेट बैंक ने NABARD के पूर्व चेयरमैन हर्ष कुमार भनवाला (Harsh Kumar Bhanwala) को एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है. बैंक की तरफ से बताया गया है कि उसके बोर्ड ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. HDFC बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में हर्ष कुमार भनवाला के साथ ही एक दूसरी नियुक्ति की भी जानकारी दी है. 

रंगन बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
बैंक ने बताया है कि HDFC Bank के बोर्ड ने अपनी बैठक में मर्जर से पहले के हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर वी. श्रीनिवास रंगन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 23 नवंबर 2023 से 3 साल की अवधि के लिए की गई है. HDFC Bank ने यह भी कहा है कि दोनों नियुक्तियां शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन हैं. हर्ष कुमार भनवाला को 25 जनवरी, 2024 से 24 जनवरी, 2027 तक यानी 3 सालों की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें - ट्रेंड कर रहा है Adani का नाम, क्या उत्तरकाशी में गुफा के ढहने से है संबध?

भनवाला ने यहां दी हैं सेवाएं
हर्ष कुमार भनवाला वर्तमान में MCX के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. इसके साथ ही वह IIM रोहतक और बेयर क्रॉप साइंस लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में भी कार्यरत हैं. उन्होंने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी NABARD में भी सेवाएं दी हैं. यहां उन्होंने चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाई थी. नाबार्ड से जुड़ने से पहले भनवाला इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFCL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे. वहीं, वी. श्रीनिवास रंगन के पास हाउसिंग फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर का लंबा अनुभव है. HDFC बैंक के शेयर की बात करें, तो बीते शुक्रवार को यह करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 1,531.40 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक महीने में इस शेयर ने 3.12% का रिटर्न दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago