होम / अप्वाइंटमेंट / भारत सरकार ने जमकर किए तबादले, इन 15 विभागों को मिलेंगे नए प्रमुख!

भारत सरकार ने जमकर किए तबादले, इन 15 विभागों को मिलेंगे नए प्रमुख!

सुधांश पन्त 1991 बैच के IAS अफसर हैं और उनका संबंध राजस्थान कैडर से है. उन्हें नए स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय संस्थाओं में तबादलों का दौर देखने को मिल रहा है. भारत सरकार द्वारा बहुत से अधिकारियों और मंत्रियों का उनके विभागों या फिर मंत्रालयों से तबादला किया जा रहा है. हाल ही में एक बहुत बड़ा फैसला करते हुए भारत सरकार ने 15 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कर दी है.

नए स्वास्थ्य सचिव
सुधांश पन्त 1991 बैच के IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं और उनका संबंध राजस्थान कैडर से है. उन्हें नए स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. सुधांश से पहले राजेश भूषण स्वास्थ्य सचिव हुआ करते थे और 31 जुलाई 2023 को वह रिटायर होने वाले हैं. इस वक्त सुधांश पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं और स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने से पहले उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में OSD (Officer on Special Duty) के रूप में नियुक्त किया जाएगा. 

नए एविएशन सचिव
तूतीकोरिन में स्थित VO चिदंबरम पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन TK Ramachandran को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा और वह सुधांश पन्त की जगह लेंगे. राष्ट्रीय राजमार्ग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के MD यानी मैनेजिंग डायरेक्टर चंचल कुमार को नए एविएशन सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा. साथ ही रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल और अतिरिक्त सचिव पंकज अग्रवाल को नए ऊर्जा सचिव के रूप में चुना गया है. इस वक्त आलोक कुमार ऊर्जा मंत्रालय के सचिव के पद पर कार्यरत हैं और इस महीने के अंत तक वह रिटायर हो जाएंगे. 

अन्य प्रमुख नियुक्तियां
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में Atal Dulloo एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्हें बॉर्डर मैनेजमेंट विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा और वह Dharmendra s. Gangwar की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होने जा रहा है. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता 1987 बैच के एक रिटायर्ड IAS अफसर हैं जिनका संबंध गुजरात कैडर से है और उनकी नियुक्ति सोलर एनर्जी  कॉर्पोरेशन के MD के रूप में की जाएगी. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी और केवल दो सालों तक की अवधि के लिए ही होगी. 

विशेष नियुक्तियों को भी मिली मंजूरी
इस वक्त विदेश मंत्रालय के सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त विभु नायर को जनजातीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आवश्यक स्थिति में दो अन्य अफसरों को सचिव पद की सैलरी और रैंक पर अपग्रेड किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इन दो अधिकारियों में से एक प्रमोद कुमार तिवारी हैं जो इस वक्त BIS के डायरेक्टर जनरल के रूप में नियुक्त हैं और उनके साथ ही विजय कुमार का नाम भी शामिल है जो सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं.
 

यह भी पढ़ें: ईशा अंबानी की बेटी को मिला गिफ्ट क्यों हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago