होम / अप्वाइंटमेंट / कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 hours ago

कोलगेट पामोलिव इंडिया (Colgate-Palmolive India) ने कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी के बोर्ड ने मनीष आनंदानी को 28 सितंबर 2026 से मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की मंजूरी दी है. मौजूदा MD और CEO प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को अपना कार्यकाल पूरा करेंगी और इसके बाद उन्हें एशिया-पैसिफिक डिविजम में एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग वाइस प्रेजीडेंट की जिम्मेदारी दी जाएगी.

प्रभा नरसिम्हन का चार साल का कार्यकाल

प्रभा नरसिम्हन ने कोलगेट पालमोलिव में करीब चार साल तक कंपनी का नेतृत्व किया. उनके कार्यकाल में कंपनी ने ओरल केयर बाजार में अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत करने के साथ प्रीमियम उत्पादों पर खास जोर दिया. कंपनी के मुताबिक, उनके नेतृत्व में प्रीमियम पोर्टफोलियो की ग्रोथ व्यापक बाजार की तुलना में करीब पांच गुना तेज रही.

उनके कार्यकाल में कंपनी ने वॉल्यूम आधारित वृद्धि, मजबूत मुनाफे और लगातार टॉपलाइन ग्रोथ पर फोकस किया. इसके अलावा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्विक-कॉमर्स विस्तार और कंज्यूमर-केंद्रित इनोवेशन को भी कारोबार की रणनीति में प्रमुख स्थान मिला.

नरसिम्हन ने शहरी और ग्रामीण भारत में ओरल हाइजीन की आदतों को बढ़ावा देने के साथ कैटेगरी विस्तार पर भी जोर दिया. कोलगेट ब्राइट स्माइल, ब्राइट फ्यूचर्स और ओरल हेल्थ मूवमेंट जैसे अभियानों के जरिए कंपनी के ब्रांड उद्देश्य को भी मजबूत किया गया.

एशिया-पैसिफिक की नई भूमिका संभालेंगी नरसिम्हन

नरसिम्हन को अब कोलगेट पामोलिव के एशिया-पैसिफिक डिविजन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजीडेंट –मार्किटिंग बनाया गया है. उनके पास अलग-अलग बाजारों, कैटेगरी और भौगोलिक क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है.

कोलगेट पामोलिव में शामिल होने से पहले वह हिंदुस्तान यूनिलीवर में कई वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं. वहां उन्होंने होम केयर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर विभिन्न कंज्यूमर कैटेगरी से जुड़े कारोबार का नेतृत्व किया था. भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनके अनुभव के साथ ब्रांड बिल्डिंग और कैटेगरी डेवलपमेंट की विशेषज्ञता नई भूमिका में उनके लिए अहम होगी.

30 साल का अनुभव रखते हैं मनीष आनंदानी

मनीष आनंदानी को बिक्री, मार्केटिंग, जनरल मैनेजमेंट और वरिष्ठ नेतृत्व के क्षेत्रों में करीब 30 वर्षों का अनुभव है. वह केन्व्यू (Kenvue) जिसे पहले जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson Consumer Health) के नाम से जाना जाता था, अब कोलगेट पामोलिव में वापसी कर रहे हैं. केन्व्यू  में वह भारत और दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर थे.

आनंदानी को एंटरप्राइज स्ट्रैटेजी, डिजिटल और ई-कॉमर्स ट्रांसफॉर्मेशन तथा बाजार विस्तार का विशेषज्ञ माना जाता है. कोलगेट पालमोलिव में यह उनकी वापसी है. इससे पहले वह 2005 से 2018 के बीच करीब 13 वर्षों तक कंपनी के साथ जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने भारत, इंडोचाइना और कॉरपोरेट ऑफिस में कई महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं और ग्लोबल कन्ज्यूमर डेवलपमेंट में वर्ल्डवाइड डायरेक्टर के पद तक पहुंचे.

प्रीमियम प्रोडक्ट्स और डिजिटल चैनल पर कंपनी का फोकस

कोलगेट पामोलिव भारत के ओरल केयर बाजार में अपनी ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रीमियमाइजेशन रणनीति पर जोर दे रही है. कंपनी ब्रांड निवेश, प्रीमियम उत्पादों, कैटेगरी डेवलपमेंट और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के जरिए कारोबार को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स भी कंपनी की ग्रोथ रणनीति के अहम हिस्से बन चुके हैं. कंपनी के मुताबिक, ई-कॉमर्स चैनल में टॉपलाइन ग्रोथ हाई डबल डिजिट में रही है और इस चैनल की 50 फीसदी से अधिक बिक्री प्रीमियम उत्पादों से आती है. कंपनी का कहना है कि इन चैनलों पर उसके सकल मार्जिन कुल कंपनी औसत से करीब 400 बेसिस पॉइंट अधिक है.

कोलगेट पामोलिव भारत में अपने कारोबार के 90 साल पूरे कर रही है और अब कंपनी की नजर प्रीमियमाइजेशन, डिजिटल चैनलों और नए ग्रोथ अवसरों के जरिए आगे की वृद्धि को गति देने पर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयरटेल पेमेंट बैंक की कमान संभालेंगी शबनम सिन्हा, 1 अक्टूबर से होंगी चेयरपर्सन

RBI की मंजूरी के बाद शबनम सिन्हा की नियुक्ति, सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर को बोर्ड से होंगे बाहर

3 days ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

1 week ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 week ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 week ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 week ago


बड़ी खबरें

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

2 hours ago

वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे: छोटे विचारों से बड़े बदलाव तक, भारत की ग्रोथ स्टोरी लिख रहे ये उद्यमी

हर साल 21 अगस्त को मनाया जाने वाला वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर डे उन लोगों के योगदान को रेखांकित करता है, जो चुनौतियों में अवसर तलाशते हैं और नए विचारों को कारोबार में बदलने का जोखिम उठाते हैं.

15 minutes ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

53 minutes ago

जुलाई में घरेलू हवाई यातायात 4.8% घटा, IndiGo का दबदबा कायम; 67.4% रही बाजार हिस्सेदारी

1.20 करोड़ यात्रियों ने की घरेलू उड़ानों से यात्रा, Akasa Air का लोड फैक्टर सबसे ज्यादा 91.9%

2 hours ago

विदेशी निवेशकों के लिए सेबी का बड़ा कदम, अब बिना नोटरीकरण के डिजिटल PoA से होगा FPI ऑनबोर्डिंग

सेबी ने 20 अगस्त से डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित Power of Attorney जमा करने की दी मंजूरी, नोटरीकरण, अपोस्टिलाइजेशन और कॉन्सुलराइजेशन की जरूरत नहीं होगी.

2 hours ago