होम / अप्वाइंटमेंट / खुशखबरी ! भारत के Startup सेक्‍टर से आने वाली है ये अच्‍छी खबर

खुशखबरी ! भारत के Startup सेक्‍टर से आने वाली है ये अच्‍छी खबर

सर्वे बताता है कि हैदराबाद और पुणे में सीनियर लेवल पर भर्ती हो सकती है जबकि कोलकाता, बेंगलुरू, मुंबई, चेन्नई, पुणे और दिल्ली/एनसीआर में मध्यम स्तर की भर्ती प्रमुख होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर जहां दुनियाभर में कई नामी कंपनियां अपनी कॉस्‍ट कटिंग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर Startup को लेकर किए सर्वे में दूसरी ही स्थिति निकलकर सामने आ रही है. Startup को लेकर किया गया ये सर्वे बताता है कि ज्‍यादातर Startup में से 80.49% इस साल 2023 में अपनी मैनपॉवर को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जबकि 15.78% ने अपने मौजूदा कर्मचारियों की संख्या को बनाए रखने की योजना बनाई है, जिनमें से अधिकांश शुरुआती चरण में हैं.

क्‍या कहते हैं सर्वे के आंकड़े 
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने Randstad India के साथ साझेदारी में Startup हायरिंग ट्रेंड्स पर अपना विशेष सर्वे शुरू किया है. सर्वेक्षण में 300 से अधिक Startup ने भाग लिया है. 54.38% Startup नौकरी छोड़े जाने की दर के ज्‍यादा होने का कारण बड़ी कंपनियों द्वारा पेश किए जाने वाले बेहतर वेतन पैकेज के साथ-साथ Startup में नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को इसकी वजह बताते हैं. जिन सेक्‍टर के Startup ज्‍यादा नौकरी देने पर सहमति जता रहे हैं उनमें हेल्‍थ सवर्सि सेक्‍टर, IT/ITES, कृषि/एग्रीटेक, AI / ML / DIPTech, फिनटेक और मैन्‍युफैक्‍चरिंग जैसे सेक्‍टर शामिल हैं. जबकि हैदराबाद और पुणे ऐसे क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं जो वरिष्ठ स्तर के पदों पर भर्ती करने की बात कही है.

बड़ी कंपनियों में लगातार हो रही छंटनी के बीच शुरुआती दौर में काम कर रहे 80 प्रतिशत ऐसे Startup जो 20 लोगों की क्षमता के साथ काम कर रहे हैं वो तेजी से इस साल अपनी वर्कफोर्स बढ़ाने की सोच रहे हैं. 92% Startup ने कहा है कि उनकी हायरिंग करने का फैसला कंपनी को मिलने वाले नए आर्डर और निवेशकों से जुटाई गई अतिरिक्त फंडिंग और विस्तार रणनीतियों पर आधारित होंगे. 
जबकि 31.92% Startup ऐसे हैं जो अपने कार्यबल का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, और वो 30% से अधिक की भर्ती में वृद्धि करने की आशा कर रहे हैं. 28.08% कंपनियां 11-20% तक अपनी टीमों का विस्तार करने की योजना बना रही हैं.

कौन से सेक्‍टर के Startup कर सकते हैं ज्‍यादा भर्तियां    

जिन सेक्टरों में भर्तियां ज्‍यादा आ सकती हैं उनमें कई सेक्‍टर शामिल हैं. इनमें एग्री/एग्रीटेक, एआई/एमएल/डीपटेक, ऑटोमोटिव, और ई-कॉमर्स/डिलीवरी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 11-20% तक भर्तियां में इजाफा हो सकता है. जबकि एयरोस्पेस और रक्षा, ऊर्जा और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स 30% से अधिक अपनी भर्ती बढ़ा सकते हैं. कुल मिलाकर, जिन सेक्‍टरों में सबसे ज्‍यादा भर्ती हो सकती हो सकती है उनमें स्वास्थ्य सेवा में (13%), आईटी/आईटीईएस (10%), कृषि/एग्रीटेक (8%), एआई/एमएल/डीपटेक (7%), फिनटेक (7%) और मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में ( 7%) तक की बढ़ोतरी हो सकती है. 

किस स्‍तर के कर्मचरियों की हो सकती है नियुक्ति 
FICCI के साथ हुए इस अध्‍ययन में यह भी कहा गया है कि हायरिंग मुख्य रूप से जूनियर और मिड-लेवल पर होगी. लगभग 37.97% Startup ने संकेत दिया है कि वे अधिक जूनियर स्तर के कर्मचारियों की भर्ती करना चाहते हैं, जबकि 27.27% उत्तरदाताओं ने मध्य स्तर की भर्ती पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है. हालाँकि, एग्री/एग्रीटेक और ऑटोमोटिव सेक्टर सीनियर लेवल सी-सूट हायरिंग पर ज्यादा फोकस करेंगे.

क्‍या होती हैं Startup की चुनौतियां 
इस सर्वे में इस बात को भी बताया गया है कि Startup को लोगों को हायर करने में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सर्वे में जो तथ्‍य सामने निकलकर आए हैं उनके प्राथमिक कारणों में स्किल्‍स की कमी, वेतन अपेक्षाओं में तालमेल न होना और संभावित उम्मीदवारों के बीच इस बात का जोखिम कि वो Startup में काम कर रहे हैं, जैसे फैक्‍टर शामिल हैं. 

क्‍या बोले कंपनी सीईओ
रैंडस्टैड इंडिया के एमडी और सीईओ विश्वनाथ पीएस ने स्टार्टअप हायरिंग ट्रेंड सर्वे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रत्येक बड़े ग्रुप के तौर पर काम कर रही सभी कंपनियों ने अपने प्रारंभिक चरण की कंपनी के रूप में शुरुआत की और आज जहां हैं वहां तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों के माध्यम से अपना रास्ता बनाया है. मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि Startup तेजी से भारत के रोजगार क्षेत्र में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के रूप में उभर रहे हैं. कई क्षेत्रों में काम कर रहे Startup अगले कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. 

इस मौके पर FICCI स्टार्ट-अप कमेटी के अध्‍यक्ष और सह-संस्थापक ऐसवेक्टर ग्रुप और टाइटन कैपिटल, रोहित बंसल ने कहा कि स्टार्टअप बढ़ने और परिपक्व होने के साथ-साथ नौकरियों के बड़े अवसर पैदा करते हैं. उन्‍होंने कहा‍ कि किसी भी फाउंडर के सामने अपनी शुरुआती टीम का सलेक्‍शन करने की होती है। जैसे-जैसे स्टार्टअप्स का कारोबार बढ़ता है वैसे-वैसे हम देखते हैं कि ये रोजगार और प्रशिक्षण का एक बेहतरीन मंच बनकर सामने आते हैं। Startup का डॉयनेमिक माहौल किसी भी युवा को बेहतर प्रशिक्षण देता है। 

कुछ और अहम जानकारियां

● दिल्ली/एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद इस श्रेणी के प्रमुख शहरों के साथ जूनियर स्तर पर भर्ती गतिविधि का एक बड़ा केन्‍द्र बन सकते हैं.
● 45.21% स्टार्टअप अर्ध-कुशल कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं, जबकि 41.49% स्टार्टअप अत्यधिक कुशल पेशेवरों की तलाश कर रहे हैं.
● कैंपस प्लेसमेंट के संदर्भ में, अधिकांश स्टार्टअप, (67.55%) निजी एमबीए और इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ राज्य विश्वविद्यालयों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि इन संस्‍थानों में किफायती वेतन पैकेज पर गुणवत्तापूर्ण प्रतिभा प्रदान करते हैं.
● स्टार्टअप्स का केवल एक छोटा हिस्सा (9.16%) अपने कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रमुख संस्थानों को चुन रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

1 day ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

2 days ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 days ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

3 days ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

4 days ago


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

7 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

29 minutes ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

54 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

6 hours ago