होम / अप्वाइंटमेंट / Kiren Rijiju के बाद उनके डिप्टी एसपी सिंह बघेल का भी कानून मंत्रालय से तबादला

Kiren Rijiju के बाद उनके डिप्टी एसपी सिंह बघेल का भी कानून मंत्रालय से तबादला

टीम मोदी में बदलाव का सिलसिला जारी है. गुरुवार को दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पहले किरेन रिजिजू और फिर उनके डिप्टी एसपी सिंह बघेल का भी कानून मंत्रालय से तबादला कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बाद उनके डिप्टी एसपी सिंह बघेल की भी कानून मंत्रालय से विदाई हो गई है. बघेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है. इस तरह, कानून मंत्रालय के दोनों मंत्री बदल दिए गए हैं. किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीनकर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भेजा गया है. इसे रिजिजू के डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किरेन रिजिजू के कामकाज से खुश नहीं थे.

इस वजह से बदला मंत्रालय
वैसे, किरेन रिजिजू से कानून मंत्री की कुर्सी छीनने की पहले कोई चर्चा नहीं थी, ये फैसला अचानक हुआ है. रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद को भी इसी तरह कानून मंत्रालय से हटा दिया गया था. कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर अपनी टिप्पणियों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे थे. इससे न्यायपालिका बनाम सरकार जैसी स्थिति बनी और सरकार को असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ा था. रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर कई बार तीखे हमले किए थे. उन्होंने इस प्रणाली को 'अपारदर्शी' करार दिया था. माना जा रहा है कि इसी के चलते उनकी कानून मंत्रालय से विदाई की गई है.

इसलिए मेघवाल पर खेला दांव 
वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसा अहम विभाग देने के पीछे चुनावी लाभ की अभिलाषा है. दरअसल, मेघवाल राजस्थान से आते हैं और BJP का एक बड़ा दलित चेहरा हैं. राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उन्हें कानून मंत्रालय सौंपकर दलित वोटों को साधने की कोशिश की गई है. अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अक्सर साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है. राजनीति के जानकार भी मानते हैं कि मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही दी गई है.

ये भी पढ़ें - बृजभूषण के बहाने कहीं PM मोदी तो नहीं हैं निशाने पर? 

कामकाज की जारी समीक्षा
जानकारी के अनुसार, PM मोदी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. सभी मंत्रियों से रिपोर्ट तलब की गई है. PM देख रहे हैं कि किन मंत्रालयों ने उनकी उम्मीद के अनुरूप काम किया है. बताया जा रहा है कि किरेन रिजिजू की बयानबाजी और उन्हें लेकर बढ़ता रोष उनकी विदाई की प्रमुख वजह रही है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि क्या और भी कुछ मंत्रियों के विभागों में इस तरह फेरबदल किया जा सकता है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago