होम / ऐसा भी होता है / अंबानी का आम से क्या है कनेक्शन? यहां जानें पूरी कहानी

अंबानी का आम से क्या है कनेक्शन? यहां जानें पूरी कहानी

मुकेश अंबानी की रिलायंस और आम का रिश्ता काफी पुराना और बेजोड़ है. यूं कहें कि अंबानी की कमाई में आम का काफी बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रिलायंस का नाम सुनते ही आंखों के सामने बड़ी-बड़ी फैक्ट्री, स्टोर्स आदि घूमने लगते हैं, ऐसे में अगर रिलायंस के साथ आम का जिक्र किया जाए तो सवाल लाजमी है कि दोनों में क्या कनेक्शन है? मुकेश अंबानी की रिलायंस और आम का रिश्ता काफी पुराना और बेजोड़ है. यूं कहें कि अंबानी की कमाई में आम का काफी बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है.

हर साल मोटी कमाई
रिलायंस इंडस्ट्री आजकल नए-नए सेक्टर में एंट्री कर रही है. आम एक्सपोर्टर के तौर पर भी उसने खुद को स्थापित किया है. भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, ऐसे में आम को देश से बाहर भेजकर मुकेश अंबानी हर साल मोटा मुनाफा कमाते हैं. कंपनी ना सिर्फ किसानों से आम खरीदकर निर्यात करती है बल्कि उसके अपने भी फार्म हैं. 

600 एकड़ का मैंगो फार्म
गुजरात के जामनगर में रिलायंस का 600 एकड़ का मैंगो फार्म है. रिलायंस के आम एक्सपोर्ट करने की कहानी कुछ साल पहले शुरू हुई थी, जब कंपनी की जामनगर रिफाइनरी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निशाने पर आई. बोर्ड ने रिलायंस को कई नोटिस भी भेजे. प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कंपनी ने अनोखा तरीका निकाला और जामनगर रिफाइनरी की खाली जमीन पर आम के पौधे लगाए गए. 

आम का सबसे बड़ा बाग
हालांकि, ये काम आसान नहीं था, क्योंकि जमीन, हवा और पानी आम के लिए उपयुक्त नहीं थे. लेकिन टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को सफल बना दिया. इस बाग का नाम कंपनी के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के नाम पर धीरूभाई अंबानी लखीबाग आमराई रखा गया है. 600 एकड़ से अधिक में फैले इस बाग को दुनिया में आम का सबसे बड़ा बाग माना जाता है. 

केसर से लेकर आम्रपाली तक
अंबानी के इस बाग में आम की 200 से अधिक देसी-विदेशी किस्मों के पेड़ मौजूद हैं. बाग में केसर, अल्फोंसो, रत्ना, सिंधु, नीलम और आम्रपाली जैसी देसी किस्मों के अलावा विदेशी किस्म के आम भी हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम के बाग के लिए पानी कंपनी के डिसैलिनेशन प्लांट से आता है. इस प्लांट में समुद्र के पानी को साफ किया जाता है. ययहां वॉटर हार्वेस्टिंग और ड्रिप इरिगेशन जैसी तकनीक भी इस्तेमाल की जाती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago