✕

होम / ऐसा भी होता है / WhatsApp पर दिल वाला Emoji भेजने को लेकर सख्त हुआ इस देश का कानून, हो सकती है जेल

WhatsApp पर दिल वाला Emoji भेजने को लेकर सख्त हुआ इस देश का कानून, हो सकती है जेल

सऊदी अरब में WhatsApp पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर 2 से 5 साल की जेल और 1 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना हो सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करते हैं और आप कभी किसी को भी दिल वाला इमोजी भेज देते हैं, तो आपको इसके लिए जेल भी हो सकती है. जी हां, सऊदी अरब में ऐसा ही एक कानून आया है, जहां पर इमोजी भेजने पर आपको जेल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. तो चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

सऊदी अरब में दिल वाला इमोजी भेजने पर होगी ये कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब में लाल दिल (Red Heart) इमोजी भेजने पर लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है. अगर कोई आरोपी इसमें दोषी पाया जाता है तो उसे 2 से 5 साल तक के लिए जेल हो सकती है. इसके अलावा उस पर 1 लाख Saudi Riyals का जुर्माना भी लग सकता है. इस बात का खुलासा सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स ने किया है.

Red Heart इमोजी भेजना माना जाएगा उत्पीड़न  
सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स ने कहा है कि देश में 'Red Heart' इमोजी भेजना लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, क्योंकि इसे उत्पीड़न की श्रेणी में देखा जाएगा. इसका मतलब आपने किसी को लाल दिल वाला इमोजी भेजा तो आपको कानूनी मुश्किलों को जरूर सामना करना पड़ सकता है. यही वजह है कि यहां पर लोग अब इस इमोजी को भेजने से परहेज कर रहे हैं, क्योंकि  अगर आपने किसी को दिल वाला इमोजी भेजा दिया और उसे यह पसंद नहीं आया और उसने आपके खिलाफ शिकायत कर दी, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-शेयर बाजार निवेशक दें ध्यान, इस काम के लिए करना होगा अब UPI का इस्तेमाल
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

2 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

1 hour ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

4 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

4 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

5 hours ago