होम / ऐसा भी होता है / क्या आप जानते हैं कौन देगा King Charles 3 के राज्याभिषेक का खर्चा?

क्या आप जानते हैं कौन देगा King Charles 3 के राज्याभिषेक का खर्चा?

राज्याभिषेक समारोह के साथ-साथ आने वाले तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्वीन एलिजाबेथ 2 (Queen Elizabeth 2) की मृत्यु के बाद से ब्रिटिश सिंहासन खाली पड़ा है. लेकिन जल्द ही उनके सबसे बड़े बेटे किंग चार्ल्स 3 (King Charles 3) का राज्याभिषेक (Coronation) कर दिया जाएगा जिसके बाद वह इस सिंहासन पर विराजमान हो सकते हैं. किंग चार्ल्स 3 का राज्याभिषेक 6 मई 2023 को किया जाना है और ऐसे में लन्दन के Westminster Abbey में तैयारियां जोरों पर हैं. हम सभी ने किसी न किसी किंग के राज्याभिषेक का जिक्र किसी फिल्म या कहानी या किताब में देखा, सुना और पढ़ा जरूर होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राज्याभिषेक में कितने पैसे खर्च होते होंगे? आइये जानते हैं कि किंग चार्ल्स 3 के राज्याभिषेक में कितने पैसे खर्च होने वाले हैं और यह पैसे कौन देगा?

किंग चार्ल्स 3 और क्वीन कंसोर्ट कैमिला (Consort Camilla)
किंग चार्ल्स 3 का राज्याभिषेक लन्दन के Westminster Abbey में किया जाएगा और BBC पर इसका लाइव प्रसारण भी देखा जा सकता है. खास बात ये है कि किंग चार्ल्स के साथ-साथ क्वीन कंसोर्ट कैमिला को भी ताज पहनाया जाएगा. राज्याभिषेक समारोह के साथ-साथ आने वाले तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस राज्याभिषेक समारोह में 100 मिलियन से 150 मिलियन यूरो यानी लगभग 9 अरब रुपयों का खर्चा किया जाएगा. साल 1953 में ब्रिटेन की पूर्व क्वीन एलिजाबेथ 2 के राज्याभिषेक समारोह में लगभग 1.57 मिलियन यूरो खर्च किये गए थे जो आज के समय के 55 मिलियन यूरो के बराबर है. 

कम खर्च करना चाहते हैं किंग चार्ल्स 3
लेकिन यूरोप और दुनिया भर में जारी वित्तीय संकट को देखते हुए अपने ही राज्याभिषेक समारोह में खुद किंग चार्ल्स 3 इतना खर्च नहीं करना चाहते. उन्होंने समारोह को छोटे से छोटा रखने की गुजारिश की है और इसीलिए किंग चार्ल्स 3 के समारोह में सिर्फ 2000 VIP मेहमानों को ही बुलाया गया है. किंग चार्ल्स 3 के राज्याभिषेक की शुरुआत बकिंघम में स्थित उनके महल से होगी. किंग चार्ल्स 3 और क्वीन कंसोर्ट कैमिला पहले एक शाही रथ द्वारा बकिंघम के महल से Westminster Abbey तक पहुंचेंगे. यह वही रथ है जिसे क्वीन एलिजाबेथ 2 द्वारा सिंहासन पर 60 साल पूरे करने का जश्न मानाने के लिए तैयार किया गया था. 

किंग चार्ल्स 3 का ताज
ताज पहनाने के लिए किंग चार्ल्स जिस शाही तख्त पर बैठेंगे वह 700 साल पुराना है. यह तख्त सेंट एडवर्ड के लिए तैयार किया गया था और समय के साथ ही इसमें जरूरी बदलाव भी किये गए हैं. किंग चार्ल्स की ताजपोशी के लिए इस तख्त में रत्नजड़ित ज्वेलरी, स्पेक्टर, तलवारें और अंगूठियां लगाई जायेंगी. किंग चार्ल्स 3 सिर्फ सेंट एडवर्ड का तख्त ही नहीं बल्कि उनका ताज भी पहनने वाले हैं. किंग चार्ल्स 3 जिस ताज को पहनने वाले हैं उसमें लगे सोने का वजन लगभग 5 पाउंड यानी 2.2 किलोग्राम है. इतना ही नहीं, इस ताज में 400 से ज्यादा कीमती रत्न लगे हुए हैं और इस ताज की कीमत लगभग 57 मिलियन यूरो है. 

कोहिनूर नहीं होगा समारोह का हिस्सा
आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि कोहिनूर इस बार शाही ताज का हिस्सा नहीं होगा. दुनिया के सबसे बेशुमार हीरों में शामिल होने वाले कोहिनूर को क्वीन कंसोर्ट कैमिला ने अपने सर पर सजाने से मना कर दिया है. दरअसल कोहिनूर की उत्पत्ति एक काफी विवादित विषय है जिसकी वजह से क्वीन कंसोर्ट कैमिला ने कोहिनूर जड़ित ताज को पहनने से मना कर दिया है. अपने राज्याभिषेक समारोह में क्वीन कंसोर्ट कैमिला, ब्रिटेन की पूर्व क्वीन मैरी का ताज पहनने वाली हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहिनूर की कीमत 10 से 12 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 98 करोड़ रुपये है. 

कौन देगा समारोह के पैसे?
इस वक्त पूरी दुनिया पर वित्तीय संकट की तलवार लटक रही है और इसी बीच किंग चार्ल्स 3 का राज्याभिषेक समारोह किया जा रहा है. ऐसे में यह सवाल जान लेना भी जरूरी है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए पैसे कौन देने वाला है? आपको जानकर हैरानी होगी कि किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह के लिए होने वाला खर्चा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की जेब से आएगा. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि समारोह का खर्चा रॉयल ट्रेजरी से दिया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: आखिर Reliance Capital की राह में Credit Suisse क्यों बन रहा है बाधा? जानें पूरा मामला  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago