होम / ऐसा भी होता है / Burj Khalifa: कितना आता है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का इलेक्ट्रिसिटी बिल? जवाब चौंका देगा

Burj Khalifa: कितना आता है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का इलेक्ट्रिसिटी बिल? जवाब चौंका देगा

क्या आप जानते हैं 828 मीटर लम्बी, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa का सालाना इलेक्ट्रिसिटी बिल कितना है? पढ़िए Burj Khalifa के बारे में चौंकाने वाले पॉइंट्स.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुबई में स्थित Burj Khalifa दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है. इतना ही नहीं, इस इमारत में बहुत से ऑफिस और होटल भी हैं और यह दुनिया कि सबसे बड़ी LED स्क्रीन भी है. क्या आप जानते हैं कि Burj Khalifa का इलेक्ट्रिसिटी बिल कितना है?

दुनिया की सबसे बड़ी इमारत, Burj Khalifa में कुल 160 मंजिलें और 54 एलिवेटर्स हैं. इस इमारत में बहुत सारे रेस्टोरेंट्स, कॉर्पोरेट ऑफिस और आलिशान घर भी हैं. यह एक टूरिस्ट स्पॉट भी है जहां हर साल करोड़ों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं.  इसके साथ साथ Burj Khalifa में बहुत सी फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है और यह दुनिया की सबसे बड़ी LED स्क्रीन है. हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज़ से पहले Burj Khalifa पर इसका ट्रेलर भी चलाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था.

इतनी है पानी और बिजली की खपत

Burj Khalifa के आस पास लगभग 12 लाख LED लाइट्स हैं और यह रात में बेहद खुबसूरत दिखता है. लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी LED स्क्रीन और आस-पास इतनी बड़ी संख्या में लाइट्स होने की वजह से Burj Khalifa की इलेक्ट्रिसिटी खपत भी बहुत ज्यादा है. हाल ही में पता चला है कि एक दिन में Burj की इलेक्ट्रिसिटी खपत 36 मिलियन वाट है जो 100 वाट के 3,60,000 लाइट बल्बों के बराबर है. Burj Khalifa में एक दिन की पानी की खपत 9,46,000 लीटर है जो लगभग 2,50,000 गैलन के बराबर है.

सालाना इलेक्ट्रिसिटी बिल

इतनी बड़ी मात्रा में बिजली की खपत की वजह से Burj Khalifa का इलेक्ट्रिसिटी बिल भी बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट्स की मानें तो Burj का एक साल का इलेक्ट्रिसिटी बिल, 300,000 यूरो है जो 2.65 करोड़ करोड़ रुपयों के बराबर है.  इतना ही नहीं, अगर कुछ विशेष सुविधाओं की बात करें तो बुर्ज में, 15000 स्क्वायर फुट की एक फिटनेस फैसिलिटी के साथ दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद भी है जो 158वीं मंजिल पर स्थित है और दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जरवेशन डेक भी है, जो 124वीं मंजिल पर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago