होम / ऐसा भी होता है / एक वीडियो वायरल होने पर Air India ने यात्री को लौटाए 5.25 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक वीडियो वायरल होने पर Air India ने यात्री को लौटाए 5.25 लाख, जानिए क्या है पूरा मामला?

Air India की फ्लाइट को लेकर अक्सर यात्रियों की शिकायतें सामने आती हैं. अब एक बिजनेसमैन ने फ्लाइट का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया है, जोकि काफी वायर हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो इस खबर पर ध्यान जरूर दें. दरअसल, फ्लाइट में सफर करने के दौरान काफी यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार एयरलाइंस की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं में काफी कमी होती है. ऐसा ही एक नया मामला एयर इंडिया (Air India) से जुड़ा है, जहां फ्लाइट में सफर के दौरान एक बिजनसमैन ने सीट के पास गंदगी मिलने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद एयरलाइंस को उस यात्री का किराया वापस करना पड़ा. तो चलिए जानते हैं  कौन  हैं ये बिजनेसमैन और उन्हें कंपनी ने कितना किराया लौटाया?

बिजनेसमैन ने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट का वीडियो किया पोस्ट

अनीप पटेल एक कंपनी के बिजनसमैन हैं. वह शिकागो (अमेरिका) स्थित VC फर्म CaPatel Investments के फाउंडर हैं. वह हाल ही में एयर इंडिया फ्लाइट में फर्स्ट क्लास की टिकट से शिकागो से दिल्ली आ रहे थे. उनका यह सफर 15 घंटे का था और फ्लाइट नॉन-स्टॉप थी. सफर से दौरान उन्होंने देखा कि वहां काफी गंदगी थी. सीट और कालीन पर काफी दाग-धब्बे थे. फ्लाइट में वाई-फाई नहीं था, मेनू में लिखी 30 प्रतिशतदी से चीजें मौजूद नहीं थीं. सीट के पास गंदगी और केबिन में बचा हुआ खाना और कचरा अभी भी था. ऐसे में उन्होंने फ्लाइट का एक वीडियो बनाया और अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट कर दिया.  उन्होंने ये सभी कमियां बताते हुए लिखा कि अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो सावधान रहें. 

कंपनी ने वापस किए 5.25 लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजनेसमैन का ये वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने उन्हें उनके किराए की रकम वापस की दी. शिकागो से दिल्ली तक का किराया 6300 डॉलर (करीब 5.25 लाख रुपये) था. पटले ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एयर इंडिया को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा पटेल को कॉल किया और पूरी उड़ान का पैसा वापस कर दिया. बता दें, एयर इंडिया  की फ्लाइट में इस तरह की शिकायत पहले भी आई हैं. ऐसे में एयर इंडिया कई घंटों या दिनों तक देरी से चलने वाली कुछ फ्लाइट्स पर यात्रियों को रिफंड जारी कर रही है. वहीं, अब इसने टूटी हुई सीटों के लिए भी रिफंड जारी करना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-WhatsApp और Telegram पर फेक ग्रुप के जरिए हो रहा स्कैम, Zerodha ने यूजर्स को किया अलर्ट!

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago