✕

होम / यूटिलिटी / थोक महंगाई दर में कागजों में मिली बड़ी राहत, फेस्टिव सीजन अभी भी महंगाई से राहत नहीं

थोक महंगाई दर में कागजों में मिली बड़ी राहत, फेस्टिव सीजन अभी भी महंगाई से राहत नहीं

थोक महंगाई के सभी कंपोनेंट में राहत देखने को मिली है. हालांकि महंगाई अभी भी 10 फीसदी से ऊपर ही बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आज थोक महंगाई दर के आंकड़े सरकार ने जारी कर दिए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के मुकाबले थोक महंगाई दर में सितंबर महीने में गिरावट आई है, लेकिन फिलहाल मौजूदा समय में त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई से कतई राहत नहीं मिली है. मौजूदा थोक महंगाई दर 10.7 फीसदी रह गई है. 

अगस्त माह में इतनी थी महंगाई दर

सितंबर के दौरान थोक कीमतों पर आधारित खाद्य महंगाई 9.93 फीसदी से घटकर 8.08 फीसदी पर आ गई है. इसका असर सितबर डब्लूपीआई पर देखने को मिला है.हालांकि महंगाई अभी भी 10 फीसदी से ऊपर ही बनी हुई है. आज आए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के महीने में थोक महंगाई दर घटकर 10.7 फीसदी पर आ गई है जो कि इससे पिछले महीने अगस्त में 12.41 फीसदी पर थी. 

थोक महंगाई के सभी कंपोनेंट में मिली राहत

थोक महंगाई के सभी कंपोनेंट में राहत देखने को मिली है. महंगाई दर में सबसे ज्यादा 64 फीसदी भार मैन्युफैक्चर्ड आइटम का रहता है.जिसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है. मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की महंगाई दर इसी अवधि में 7.51 फीसदी से घटकर 6.34 फीसदी पर आ गई है.

महंगाई का सबसे ज्यादा असर फ्यूल सेग्मेंट का है जो अभी भी ऊंचे स्तरों पर स्थिर ही बनी हुई है. फ्यूल और पावर सेग्मेंट की महंगाई दर 32.61 फीसदी रही है, जो कि एक महीने पहले 33.67 फीसदी पर थी.

खुदरा महंगाई दर अभी भी 7 फीसदी से ऊपर

सितंबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 5 महीने के उच्चतम स्तर पर 7 फीसदी से बढ़कर 7.4 फीसदी तक पहुंच गई है. रिजर्व बैंक अपनी नीतियों के लिए खुदरा महंगाई दर पर ही नजर रखता है. रिजर्व बैंक के लिए खुदरा महंगाई दर की सीमा 2 से 6 प्रतिशत के बीच है.

रुपये में गिरावट से बढ़ जाएगी महंगाई

रुपये की कमजोरी त्योहारी सीजन के बाद कई ऐसी वस्तुओं की महंगाई को बढ़ावा दे सकती है, जिनके लिए आयात पर निर्भरता रहती है. इस साल अप्रैल से अब तक डॉलर के मुकाबले रुपये में 9 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. डॉलर का भाव 82.68 रुपये तक चला गया है. आपको बता दें कि त्योहारों पर महंगाई का तड़का लगा है.

कई चीजों के दाम पहले से बढ़े हुए हैं. हालांकि सरकार का दावा है खाने-पीने की चीजों के दाम 2 से 11 परसेंट तक कम हुए हैं. लेकिन ये कमी इस हिसाब से है कि कुछ महीने पहले खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर चढ़ गए थे जिनमें अब हल्की कमी देखी जा रही है.

VIDEO: भारत में सिर्फ इन स्मार्टफोन्स में ही चलेगा 5G, लिस्ट में चेक करें अपने फोन का मॉडल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago