✕

होम / यूटिलिटी / जब Zomato का डिलीवरी बॉय बोला, आप मुझे बस 200-300 दे दो और 1000 रुपये के खाने के मजे लो 

जब Zomato का डिलीवरी बॉय बोला, आप मुझे बस 200-300 दे दो और 1000 रुपये के खाने के मजे लो 

एक उद्यमी ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए जब इसकी शिकायत की तो कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने जो जवाब दिया वो भी दिलचस्‍प है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के बारे में तो शहरों में रहने वाला हर आदमी जानता ही है. लेकिन आज हम आपको इस कंपनी के अंदर हो रही एक ऐसी धोखाधड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कंपनी को घाटा हो रहा है. कंपनी के इस घोटाले को किसी जांच एजेंसी ने नहीं बल्कि कंपनी के ही एक ग्राहक ने सामने रखा है. दरअसल एक उद्यमी विनय सती ने लिंक्डइन पर पोस्‍ट किया कि Zomato फूड कंपनी के एक डिलीवरी एजेंट ने उन्‍हें सुझाव दिया है कि अगली बार वो जब कभी भी उससे खाना मंगाये तो वो उसे 200 रुपये या 300 रुपये का भुगतान कैश कर दें और 1,000 रुपये के भोजन का आनंद लें. 

विनय सत्‍ती ने क्‍या शिकायत की 
उद्यमी विनय सती ने इस पूरे घोटाले के बारे में लिंक्डइन पर अपनी पोस्‍ट में इस पूरे वाकये को सिलसिलेवार तरीके से बताया है उन्‍होंने अपनी इस पोस्‍ट में कहा

 
'Zomato के साथ क्या घोटाला हो रहा है यह सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए.
कल मैंने Zomato से कुछ बर्गर किंग बर्गर मंगवाए
और मैंने ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया था.
और 30-40 मिनट बाद जैसे ही डिलीवरी ब्वॉय आया तो उसने मुझसे कहा कि सर अगली बार ऑनलाइन पेमेंट मत करना.
मुझे आश्चर्य हुआ कि उसने ऐसा क्यों कहा
और मैंने पूछा क्यों भाई?
उन्होंने कहा कि अगली बार जब आप सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) के जरिए 700-800 रुपये का खाना ऑर्डर करेंगे तो उसके लिए आपको सिर्फ 200 रुपये देने होंगे.
‘मैं जोमैटो को दिखा दूंगा कि तुमने खाना नहीं लिया बल्कि जो खाना तुमने ऑर्डर किया है वो तुम्हें भी दूंगा’
आप बस मुझे 200-300 रुपये दे देना या 1000 रुपये के खाने के मजे लेना
दीपिंदर गोयल जी अब ये मत कहना कि आपको पता भी नहीं है कि ये हो रहा है?
और अगर ये सब जानने के बाद भी आप इसका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो आपके #IIM वाले क्या कर रहे हैं?
#चौंका देने वाला !

नोट :- इतना सब होने के बाद मेरे पास दो विकल्प थे सबसे पहले मैं इस ऑफर का लुत्फ उठाता. वरना इस घोटाले का पर्दाफाश कर देते.
और एक उद्यमी होने के नाते मैंने दूसरा विकल्प चुना'.

 


शिकायत के बाद क्‍या बोले कंपनी के सीईओ 
विनय सती की इस शिकायत के बाद कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी उनकी इस शिकायत का जवाब दिया. उन्‍होंने उसी पोस्ट में  अपनी बात कहते हुए आश्‍वासन दिया कि ‘उनकी टीम ऐसी घटनाओं से अवगत है और यह इस मुद्दे को ठीक करने के लिए काम कर रही है’.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

37 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

26 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago