✕

होम / यूटिलिटी / सस्ती हुई शाकाहारी थाली, लेकिन नॉन वेज ने ढीली कर दी जेब, जानें कितना पड़ा असर?

सस्ती हुई शाकाहारी थाली, लेकिन नॉन वेज ने ढीली कर दी जेब, जानें कितना पड़ा असर?

देश में अब वेजेटेरियन खाने और नॉनवेज खाना सस्ता होता जा रहा है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि क्रिसिल जैसी एक रेटिंग एजेंसी के मार्केट एनालिसिस में सामने आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फरवरी में घर पर पकाए गए शाकाहारी थाली (Veg Thali) की लागत में साल-दर-साल 1% की गिरावट आई, जबकि मांसाहारी थाली की लागत में सालाना 6% बढ़ी है. ये जानकारी क्रिसिल 'रोटी राइस रिपोर्ट' में सामने आयी है. क्रिसिल 'रोटी राइस रिपोर्ट' के मुताबिक, फरवरी में घर पर पकाए गए शाकाहारी थाली की लागत में साल-दर-साल 1% की गिरावट आई, जबकि मांसाहारी थाली की लागत में सालाना 6% बढ़ी है. हालांकि, फरवरी के दौरान शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की लागत में 5% की कमी आई है.

क्यों सस्ती हुई वेज थाली?

टमाटर और रसोई गैस की कीमतों में गिरावट के कारण शाकाहारी थाली की कीमतों में कमी आई है. क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टमाटर की कीमतें पिछले साल की तुलना में 28% घटकर 23 रुपये/Kg रह गई हैं, जबकि पिछले साल ये 32 रुपये/Kg थी. इसकी वजह इस साल टमाटर की आवक में 20% की ग्रोथ हुई है. LPG सिलेंडर की कीमतों में इस साल 11% की गिरावट आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है. इस बीच, प्याज, आलू और वनस्पति तेलों की कीमतों में उछाल ने शाकाहारी थाली की कीमतों में गिरावट को रोक दिया है. प्याज में 11%, आलू में 16% और वनस्पति तेल की कीमतें 18% की बढ़त हुई है.

नॉन-वेज थाली के दाम में हुई बढ़ोतरी

क्रिसिल ने कहा कि ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में तेज बढ़त के कारण नॉन वेज थाली महंगी हुई है. चिकन नॉन वेज थाली की कुल लागत का लगभग 50% है. इसने फरवरी में मांसाहारी थाली की लागत को बढ़ा दिया है. पिछले साल के लो बेस इफेक्ट के कारण ब्रॉयलर या चिकन की कीमतों में इस साल 15% बढ़ी पिछले साल इस समय के दौरान, एक्सेस सप्लाई के कारण ब्रॉयलर की कीमतों में गिरावट आई थी.

मंथली बेस पर, प्याज, टमाटर, आलू और ब्रॉयलर की कीमतों में गिरावट के कारण शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की लागत में गिरावट आई है. दक्षिण भारत में बर्ड फ्लू के डर के बीच मांग में कमी के कारण ब्रॉयलर की कीमतों में इस महीने 5% की गिरावट आई है. जनवरी में CPI साल दर साल 4.31% तक गिर गया था, जो सब्जियों की कीमतों में गिरावट को दर्शाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

15 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

15 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

11 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago