✕

होम / यूटिलिटी / सरकार का ऐलान! इस ऐप से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने पर अब देना होगा इतना चार्ज

सरकार का ऐलान! इस ऐप से सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने पर अब देना होगा इतना चार्ज

UMANG APP: Web Service के माध्यम से UMANG मोबाइल ऐप पर इंटीग्रेट कर दिया गया है, जिसकी टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक कर ली गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लखनऊ: यदि आप UMANG ऐप के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य की किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आपको चार्ज देना होगा. नए शासनादेश के अनुसार, इस ऐप पर किसी भी आवेदन के लिए प्रति यूजर 15 रुपये चार्ज किया जाएगा.

सरकार ने क्या किया ऐलान
राजस्व विभाग की सेवाएं (आय, जाति एवं निवास) विगत कई वर्षों से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल/ई-साथी के माध्यम से प्रदेश में स्थापित समस्त जन सेवा केन्द्रों द्वारा आम जनमानस को उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी क्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध इन सेवाओं को APIs/Web Service के माध्यम से UMANG मोबाइल ऐप पर इंटीग्रेट कर दिया गया है, जिसकी टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक कर ली गई है.

 

 

विभिन्न सेवाओं का लाभ
UMANG ऐप पर इन सेवाओं के आवेदन हेतु आम जनता से 15 रुपये प्रति यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा, जिसका अंश विभाजन IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुरूप ही किया जाएगा. UMANG ऐप का मुख्य उद्देश्य जनमानस को G2C सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन को अलग-अलग विभागों के एप्स का उपयोग न करके, एक सिंगल ऐप में ही सभी सेवाएं उपलब्ध हो सकें. इस ऐप द्वारा नागरिक, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है.

 

 

क्या है G2C सेवा
G2C यानी Government to Citizen. सरकार और आम जनता के बीच डायरेक्ट संपर्क को ही G2C कहते हैं. इसके लिए सरकार और नागरिकों के बीच एक प्रकिया स्थापित कि गई है, जिससे नागरिक विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच सकते हैं. UMANG ऐप G2C की एक ऐसी ही प्रकिया है.

क्या है UMANG
UMANG एक मोबाईल ऐप है, जिसे डिजिटल इंडिया (Digital India) के तहत भारत में ई-गवर्नेंस चलाने के लिए बनाया गया है. इस ऐप के जरिए भारतीय नागरिक केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय निकायों के अलावा अन्य सरकारी सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं. उन्हें सारी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती हैं, जिससे अलग-अलग भटकना नहीं पड़ता है. यानी आपके काम की सारी सरकारी सेवाएं उमंग ऐप के जरिए एक्सेस की जा सकती हैं. आपको इसके लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

VIDEO: EPFO खाताधारकों के लिए खुशखबरी! लाखों लोगों को होगा डायरेक्ट फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago