✕

होम / यूटिलिटी / आधार कार्ड की सत्यता जांचने के लिए UIDAI ने दिया ये निर्देश, कहा ऐसा जरूर करें

आधार कार्ड की सत्यता जांचने के लिए UIDAI ने दिया ये निर्देश, कहा ऐसा जरूर करें

सही पहचान के लिए और किसी भी संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार को जरूर सत्यापित करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 'आधार कार्ड' के बढ़ते फर्जीवाड़े को रोकने के लिए Ministry of Electronics & IT ने नया निर्देश जारी कर संस्थाओं को उचित सलाह दी है. इस निर्देश के अनुसार, संस्थाओं को किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार को फिजिकल या इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्वीकार करने से पहले उसे जरूर वेरिफाई करना चाहिए.

QR कोड स्कैन करने की सलाह
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि आधार धारक की सहमति के बाद आधार संख्या का सत्यापन आधार के किसी भी रूप यानी आधार पत्र, ई-आधार, आधार PVC कार्ड और एम-आधार से किया जा सकता है. आधार धारक वेरिफाई के लिए इसमें से कुछ भी प्रस्तुत कर सकता है, लेकिन संस्थाओं को यह सलाह दी गई है कि वे आधार कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर उसे सत्यापित जरूर करें.

एंड्रॉइड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है QR कोड स्कैनर
UIDAI ने बताया है कि किसी भी आधार को mAadhaar ऐप या आधार QR कोड स्कैनर का उपयोग करके आधार के सभी रूपों (आधार पत्र, ई-आधार, आधार PVC कार्ड और एम-आधार) पर उपलब्ध QR कोड का उपयोग करके उसे सत्यापित किया जा सकता है. QR कोड स्कैनर एंड्रॉइड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. वहां से उन्हें इंस्टॉल करके इसका उपयोग किया जा सकता है.

QR कोड का दुरुपयोग कोई नहीं कर सकता
UIDAI ने यह भी कहा है कि किसी भी तरह के असामाजिक तत्व इस QR कोड का दुरुपयोग नहीं कर सकते. इससे आधार कार्ड फुल सिक्योर होता है. इसके साथ ही UIDAI इस बात पर भी जोर देता है कि कोई भी 12 अंकों की संख्या आधार नहीं है. आधार दस्तावेजों की छेड़छाड़ ऑफलाइन सत्यापन द्वारा आसानी से पता लगाया जा सकता है. आधार कार्ड से छेड़छाड़ एक दंडनीय अपराध है और जो ऐसा करता है, वह आधार अधिनियम की धारा 35 के तहत दंड के लिए उत्तरदायी है.

राज्य सरकारों से भी किया अनुरोध
UIDAI ने आधार कार्ड के उपयोग से पहले सत्यापन की आवश्यकता पर जोर देकर राज्य सरकारों से भी अनुरोध किया है कि वे संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दें ताकि जब भी आधार को पहचान के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जाए, उसे QR कोड स्कैन करके वेरिफाई किया जाए.

वेरिफिकेशन करने का प्रॉसेस
- QR कोड स्कैन करने के लिए मोबाइल ऐप mAadhaar डाउनलोड करना होगा.
- इसमें आधार वेरिफिकेशन के लिए आपको दो विकल्प दिए जाएंगे.
- पहले विकल्प में 'आधार वेरिफाई' में आप आधार नंबर से वेरिफिकेशन कर सकेंगे. वहीं, दूसरे विकल्प 'QR कोड स्कैनर' में आधार कार्ड पर दिए QR कोड को स्कैन करके आप यह पता कर सकेंगे कि आधार नंबर सही है या नहीं.
- आप गूगल प्ले स्टोर से Aadhaar QR scanner ऐप डाउनलोड करके भी QR कोड स्कैन करके सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

VIDEO : अब Zomato के कर्मचारियों के लिए आई ये बुरी खबर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

8 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

10 hours ago