✕

होम / यूटिलिटी / अब Policy के साथ झूठ नहीं बेच सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम!

अब Policy के साथ झूठ नहीं बेच सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम!

कई बार ऐसा होता है कि बीमा एजेंट पॉलिसी बेचने के लिए बड़े-बड़े दावे कर देते हैं, जिससे बाद में ग्राहक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) बेचने के लिए कई बार एजेंट ऐसे दावे भी कर देते हैं, जिनका कंपनी से कोई लेनादेना नहीं होता. इसके साथ ही कभी-कभी पॉलिसी से जुड़ी ऐसे जानकारी भी छिपा ली जाती हैं, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को कुछ सुझाव दिए हैं. मंत्रालय ने फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजे पत्र में बताया है कि किस तरह से एजेंट के झूठे दावों पर रोक लगाई जा सकती है. यदि वित्त मंत्रालय इन सुझावों पर अमल करता है, तो बीमा एजेंट्स पॉलिसी बेचने के लिए झूठे दावे नहीं कर पाएंगे.   

ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग हो अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि इंश्योरेंस एजेंट के लिए किसी ग्राहक को पॉलिसी की जानकारी देते समय ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की जानी चाहिए. उसे पॉलिसी से जुड़ी छोटी-बड़ी हर बात बतानी होगी. जब इसकी रिकॉर्डिंग होगी, तो मिस सेलिंग की घटनाओं पर रोक लगेगी और कोई भी बाद में अपनी बात से मुकर नहीं पाएगा. बता दें कि पिछले कुछ समय में झूठी जानकारी के आधार पर इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने के मामले बढ़े हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है.

ये भी पढ़ें - कर्ज लेकर भी कमाया जा सकता है पैसा, इस दिग्गज ने बताया कैसे

अमूमन इसलिए होते हैं विवाद
प्रस्ताव में कहा गया है कि इंश्योरेंस एजेंट को नियम एवं शर्तों, पॉलिसी की समरी को पढ़कर सुनना चाहिए. इस दौरान ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जानी चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ग्राहक और इंश्योरेंस एजेंट के बीच अधिकांश विवाद नियम एवं शर्तों की गलत जानकारी के कारण होते हैं. यह भी सामने आया है कि इंश्योरेंस एजेंट पॉलिसी की केवल सकारात्मक बातें ही ग्राहक को बताते हैं. जिसके चलते भविष्य में क्लेम संबंधी विवाद उत्पन्न होते हैं. पत्र में यह भी कहा गया है कि बीमा पॉलिसी के नियम एवं शर्तों की भाषा स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि लोग उन्हें आसानी से समझ सकें. इन सुझावों पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली इंश्योरेंस रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) को लेना है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago