✕

होम / यूटिलिटी / इस राज्य सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये!

इस राज्य सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये!

ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना (Subhadra Yojna) को मंजूरी दे दी है. इस योजना में महिलाओं को सालाना दो किस्तों में 10 हजार रुपये की राशि जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजना चलाई जा रही है. इसी कड़ी में अब ओडिशा सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) को मंजूरी दे दी है. इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर साल दो किस्तों में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. तो आइए जानते हैं महिलाएं कैसे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और उन्हें कब-कब ये राशि मिलेगी?

साल में इन दो खास मौकों पर मिलेगी राशि
सुभद्रा य़ोजना के तहत ओडिशा की महिलाओं को आगामी 5 साल तक हर साल 10 हजार रुपये मिलेंगे. यह राशि दो किस्तों में मिलेगी, इसका मतलब है कि हर किस्त में महिलाओं को 5 हजार रुपये मिलेंगे. यह राशि राखी पूर्णिमा और महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मिलेगी. इस योजना में भी महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट किस्त की राशि आएगी.

केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वाली महिलाओं को मिलेगा. योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से मजबूत श्रेणी में शामिल नहीं होंगी. इस स्कीम में सरकारी नौकरी और आयकर देने वाली महिलाएं शामिल नहीं है. वहीं, अगर किसी महिला को किसी दूसरी सरकारी स्कीम्स से हर साल 15 हजार रुपये या उससे ज्यादा का लाभ मिलता है, तब वह इस स्कीम में शामिल नहीं होगी. चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा.

योजना के लिए इतने करोड़ का बजट हुआ पास
राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने विधानसभा में योजना की घोषणा की. कैबिनेट ने फैसला लिया है कि ‘सुभद्रा’ योजना चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 से वित्तीय वर्ष 2028-29 तक लागू होगी. इस योजना के लिए 55825 करोड़ का बजट निर्धारित किया है.

डिजिटल लेन-देन करने वाली महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को ‘सुभद्रा डेबिट कार्ड’ भी मिलेगा. इस स्कीम के लाभार्थी में से डिजिटल लेन-देन करने वाली 100 लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें 500 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. इसके अलावा योजना के लिए कॉल सेंटर भी चालू किया जाएगा. योजना के कार्यान्वयन की निगरानी महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत होगी.

इसे भी पढ़ें-दुनिया के सबसे पावरफुल व्यक्ति ने मुंबई में लिया ऑफिस, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनकी प्लानिंग?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago