✕

होम / यूटिलिटी / इस राज्य सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर महीने खाते में आएंगे 1500 रुपये 

इस राज्य सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, हर महीने खाते में आएंगे 1500 रुपये 

महाराष्ट्र सरकार ने 2024-25 के बजट में महिलाओं के लिए कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल के अंत तक महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया है. ये बजट महिलाओं के लिए काफी खास है, जिसमें उन्हें कई तरह के लाभ मिलने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं महिलाओं को सरकार क्या तोहफा दे रही है?

जुलाई से हर महीने खाते में आएंगे 1500 रुपये
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 20,051 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा वाला बजट पेश किया. इसमें राज्य की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की गई है. पवार ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा. इस योजना का मकसद महिलाओं का समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य तथा पोषण शामिल है. इस योजना के लिए हर साल 46,000 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे जुलाई से लागू किया जाएगा.

चुनाव की दृष्टि से खास है ये योजना 
आपको बता दें, ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से प्ररित लग रही है. दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने 1,250 रुपये जमा करती है.यह कदम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने शुरू किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें हासिल करने में भाजपा की सफलता का श्रेय इसी योजना योजना को दिया गया. आगामी चुनाव को देखते हुए अब महाराष्ट्र में भी ऐसी ही योजना लागू की जा ही है.  

महिलाओं को इन योजनालाओं को भी मिलेगा लाभ
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की घोषणा भी की. इस योजना तहत हर परिवार को साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. इस योजना से 52,16,412 परिवारों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा पवार ने इस वर्ष छोटी महिला उद्यमियों की मदद के लिए एक स्टार्ट-अप योजना, ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला’ शुरू करने की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि 8 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाली अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए भुगतान की गई ट्यूशन और परीक्षा फीस का भुगतान सरकार करेगी. इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी, मेडिसिन और कृषि में पेशेवर डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शामिल होगा. इससे 2.05 लाख लड़कियों को लाभ होगा. यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से शुरू होगी और इस पर राज्य के खजाने पर करीब 2,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

इसे भी पढ़ें-HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन को लेकर बदले ये नियम, 1 अगस्त से होंगे लागू


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago