✕

होम / यूटिलिटी / UPI Transactions में इस कंपनी का है सबसे बड़ा हिस्सा, सिंगापुर भी होगा शामिल

UPI Transactions में इस कंपनी का है सबसे बड़ा हिस्सा, सिंगापुर भी होगा शामिल

हालांकि इनमें भी एक कंपनी का शेयर दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारत में डिजिटल पेमेंट ने गति प्राप्त कर ली है क्योंकि टेक्नोलॉजी में इनोवेशन की वजह से देश के पेमेंट सिस्टम में काफी बदलाव आ गया है. भारत में बड़ी संख्या में पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं जिनमें GPay, PhonePe, Paytm और BHIM प्रमुख प्लेटफॉर्म हैं जो कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का उपयोग कर रहे हैं और एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं. हालांकि इनमें भी एक कंपनी का शेयर दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा है. वहीं भारत में यूपीआई की सफलता को देखते हुए अब सिंगापुर भी इसको अपने देश में लागू करने जा रहा है. 

इनका है मार्केट में वर्चस्व

चार ऐप - फोनपे, गूगल पे, पेटीएम और CRED पे - का कुल यूपीआई बाजार में 96.4 प्रतिशत हिस्सा है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार अक्टूबर में 49 प्रतिशत यूपीआई के साथ फोनपे की भारत में कुल यूपीआई लेनदेन में सबसे अधिक हिस्सेदारी थी. PhonePe के बाद 34 प्रतिशत शेयर के साथ Google Pay, 3.5 प्रतिशत शेयर के साथ Paytm (11 प्रतिशत), CRED Pay (1.8 प्रतिशत) और अन्य (WhatsApp, Amazon Pay और बैंकिंग ऐप) की हिस्सेदारी है. 

730 करोड़ हुए ट्रांजेक्शन

अक्टूबर में UPI के माध्यम से लेनदेन 7.7 प्रतिशत बढ़कर 730 करोड़ हो गया और कुल मूल्य 12.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन हो गए. सितंबर में, 11.16 लाख करोड़ रुपये के 678 करोड़ यूपीआई के जरिए डिजिटल लेनदेन हुए थे. 

कैश-लीड इकोनॉमी अब स्मार्टफोन-लीड पेमेंट इकोनॉमी

भुगतान सेवा प्रदाताओं (पीएसपी) में यस बैंक ने अक्टूबर में 265.5 करोड़ यूपीआई लेनदेन के साथ उच्चतम मात्रा दर्ज की, इसके बाद एक्सिस बैंक ने 119.5 करोड़ लेनदेन, आईसीआईसीआई बैंक (107.5 करोड़), पेटीएम पेमेंट्स बैंक (101.9 करोड़) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने (73.5 करोड़) रुपये के ट्रांजेक्शन किए हैं. एसबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय कैश-लीड इकोनॉमी अब स्मार्टफोन-लीड पेमेंट इकोनॉमी में बदल गई है.

IMPS में भी आया रिकॉर्ड उछाल

अक्टूबर में IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) के माध्यम से तत्काल इंटरबैंक फंड ट्रांसफर की संख्या 48.25 करोड़ थी और मूल्य 4.66 लाख करोड़ रुपये था. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के नवीनतम मासिक आंकड़ों के अनुसार, लेनदेन के संदर्भ में, यह सितंबर की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक था. मूल्य के संदर्भ में NEFT की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है और अधिकांश लेनदेन या तो शाखा में या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किए जाते हैं.

यूपीआई सिंगापुर में जल्द ही

हाल की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके भारत और सिंगापुर के बीच धन हस्तांतरण जल्द ही शुरू हो जाएगा और UPI और PayNow को जोड़ने की तकनीकी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस कदम का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है.

दोनों देशों के केंद्रीय बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सिंगापुर की मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) - सेवा को सक्षम करने के लिए काम कर रहे हैं, जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

VIDEO: Nokia लॉन्च करने जा रही 200MP कैमरे वाला धांसू 5G Smartphone

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago