✕

होम / यूटिलिटी / 12 तरह के ही ईंधन को मंजूरी, जानिए कहां-कहां कर सकते हैं पेट्रोल-CNG का इस्तेमाल

12 तरह के ही ईंधन को मंजूरी, जानिए कहां-कहां कर सकते हैं पेट्रोल-CNG का इस्तेमाल

पेट्रोल और डीजल का इसका इस्तेमाल 10 पीपीएम सल्फर के साथ बीएस 6 वाहनों में किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अब आप मनमाने ढ़ंग से ईंधन का इस्तेमाल नहीं कर सकते. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाया है. केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में अब सिर्फ 12 तरह के ईंधन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन का काम
इस आयोग के पास एयर पॉल्यूशन से संबंधित किसी भी मामले की जांच करने का अधिकार है. इनके पास ही दिल्ली-एनसीआर में स्थापित किसी भी संयंत्र, उपकरण, मशीनरी आदि की जांच करने का अधिकार भी है. इसके अलावा, यह आयोग नियमों का पालन नहीं करने वाले किसी भी उद्योग को बंद कर सकता है. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भी दिशा-निर्देश जारी करना भी इसी आयोग का काम है. किसी भी मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अधिकार भी इस आयोग के पास है.

वे ईंधन जिनके इस्तेमाल को दी गई मंजूरी

पेट्रोल : इसका इस्तेमाल 10 पीपीएम सल्फर के साथ बीएस 6 वाहनों में किया जाएगा.

डीजल : 10 पीपीएम सल्फर के साथ बीएस 6 वाहनों में ही ईंधन के तौर पर डीजल का इस्तेमाल हो सकेगा.

हाइड्रोजन और मीथेन: हाइड्रोजन और मीथेन का इस्तेमाल सिर्फ वाहनों और औद्योगिक ईंधन के तौर पर हो सकेगा.

प्राकृतिक गैस : इसके अंतर्गत CNG, PNG, LNG आता है. इनका इस्तेमाल सिर्फ वाहनों, उद्योगों और घरेलू हो सकता है.

पेट्रोलियम गैस : इसके अंतर्गत LPG, प्रोपेन और ब्यूटेन आता है. इनका प्रयोग भी सिर्फ वाहनों, उद्योगों व घरों में हो सकता है.

बिजली : इसे वाहनों, उद्योगों, व्यावसायिक व घरों में इस्तेमाल की छूट दी गई है.

एवीएशन टरबाइन फ्यूल : इसका इस्तेमाल सिर्फ विमानों के परिचालन में किया जा सकता है.

बायोफ्यूल : इसके अंतर्गत बायो-एल्कोहॉल, बायो-डीजल, बायो गैस, सीबीजी, बायो-सीएनजी आता है. बायोफ्यूल का इस्तेमाल उद्योगों, वाहनों और घरों में हो सकता है.

रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल : ऊर्जा संयंत्र, सीमेंट प्लांट, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल का इस्तेमाल हो सकता है.

फायरवुड : बायोमास ब्रिकेट का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.

लकड़ी-चारकोल का इस्तेमाल : इसका उपयोग सिर्फ तंदूर और ग्रिल में, खुले में चलने वाली खान-पान की दुकानों और ढाबे में हो सकता है.

लकड़ी का कोयला: कपड़े को प्रेस करने में इसका इस्तेमाल हो सकता है. इसके अलावा शवदाह गृहों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन 12 ईंधनों को भी उन्हीं कामों में इस्तेमाल में लाया जाएगा, जिसके लिए इन्हें अप्रूव्ड किया गया है. यदि इनके अलावा बहुत जरूरी होने पर अन्य ईंधनों का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago