✕

होम / यूटिलिटी / राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले, सम्मान निधि में हुआ इजाफा, अब मिलेंगे इतने पैसे

राजस्थान के किसानों की बल्ले-बल्ले, सम्मान निधि में हुआ इजाफा, अब मिलेंगे इतने पैसे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. सीएम ने किसानों को संबल के तौर पर मिलने वाली राशि में बड़ा इजाफा करने जा रहे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद किसानों के लिए आज बड़ा ऐलान किया है. राजस्थान सरकार ने किसान को संबल प्रदान करने के लिए किसान सम्मान निधि में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. राजस्थान सीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की गई है. राजस्थान में इस राशि को 6 हजार से बढ़ाकर आठ करने का ऐलान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपये की वृद्धि की गई. इससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रुपये की सालाना राशि बढ़कर अब हुई 8 हजार रुपये हो गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसानों के हित में यह फैसला लिया है. इस अतिरिक्त धनराशि से किसानों को संबल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आगे बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.

 

किसानों को होगी इससे काफी मदद

बुवाई का सीजन शुरू होने से ठीक पहले लिए गए इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है. मानसून के आते ही पूरे देश में बुवाई शुरू हो जाएगी. प्रदेश के कई किसानों ने बताया कि इस रकम से उन्हें बीज और खाद खरीदने में आसानी होगी. भजनलाल सरकार की राहत से पहले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपये दिए जाते थे. लेकिन अब किसानों को हर वर्ष 8000 रुपये की संबल राशि दी जाएगी. जिससे किसान अपने खेतों फसल उगाने के लिए जाने वालों खर्चों से राहत मिल सकेगी.

1400 करोड़ रुपये वार्षिक का प्रावधान

राजस्थान में बजट पेश होने से पहले ही किसानों को लेकर बड़ी घोषणा को फिर से प्रचारित किया गया है. उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के लिए देय वित्तीय सहायता को 6000 से बढ़ाकर 8000 रुपये वार्षिक करने की घोषणा की थी. इसके लिए फरवरी में प्रस्तुत अंतरिम बजट में 1400 करोड़ रुपये का वार्षिक प्रावधान प्रस्तावित किया जा चुका है. हालांकि इस निर्णय को सियासी जानकार आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से जोड़कर देख रहे है. उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदर्शन सुधारने के लिए भजनलाल सरकार ने यह निर्णय लिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago