✕

होम / यूटिलिटी / महंगाई कम करने को लेकर वित्‍त मंत्री ने कही ये बात, बताया कब कम होगी महंगाई

महंगाई कम करने को लेकर वित्‍त मंत्री ने कही ये बात, बताया कब कम होगी महंगाई

निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी न करने को लेकर विपक्षी राज्‍यों को जिम्‍मेदार ठहराया और कहा कि उन राज्‍यों में इसलिए महंगाई ज्‍यादा बनी हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले कुछ महीनों में आने वाले चुनावों के बीच एक बार फिर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खाने पीने की चीजो की बढ़ती कीमत को कम करने को लेकर अहम बात कही है. उन्‍होंने कहा कि सरकार खाने-पीने की चीजों को कम करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. उन्‍होंने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम न करने को लेकर विपक्षी राज्‍यों की सरकार को दोषी ठहराया. उन्‍होंने कहा कि सरकार महंगाई को लेकर संवेदनशील है और सरकार इस पर लगातार प्रयास कर रही है. 

RBI की घोषणा के दिन आया है FM का ये बयान
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये बयान पार्लियामेंट में उस दिन दिया जब वो अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर अपनी बात कह रही थी. जबकि आज ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए उसे स्थिर बनाए रखा है. वहीं रिजर्व बैंक ने इस पूरे साल में महंगाई दर के उसके टॉरगेट रेसियो से ज्‍यादा रहने की उम्‍मीद जताई है. 

दालों के आयात से कम होगी महंगाई 
वित्‍त मंत्री ने कहा कि तुअर और उड़द जैसी दालों के ताजा आयात से कीमतें कम होने की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि टमाटर पर अब तक किए गए उपायों, जिसमें नेपाल से हो रही आपूर्ति के कारण शुक्रवार तक इस सब्जी के दामों में भी कमी देखने को मिल रही है. उन्‍होने कहा कि आंध्र प्रदेश और कई इलाकों में टमाटर के दाम होल सेल प्राइस में 100 रुपये से भी कम हो चुका है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हाल ही में गेहूं और चावल को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से आटा चावल के दामों में भी कमी आएगी. यही नहीं उन्‍होंने ये भी कहा कि बाजार में 50 लाख टन गेहूं और 25 लाख टन चावल को खुले बाजार में बेचने के सरकार के फैसले से भी राहत मिलेगी. 

डीजल पेट्रोल के दामों को कम न करने के लिए राज्‍य सरकारें जिम्‍मेदार 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  डीजल, पेट्रोल के दामों की कीमतों को कम न करने के लिए विपक्ष शासित राज्य जिम्‍मेदार है. उन्होंने कहा‍ कि इसके कारण उन राज्यों में मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है। राजस्थान, बिहार, केरल, तेलंगाना में अभी भी ईंधन की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. वास्तव में पंजाब ने ईंधन की कीमतें बढ़ा दी हैं और इसलिए मुद्रास्फीति का दबाव महसूस किया जा रहा है. हालांकि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में दो बार कटौती करके कीमत कम की है. उन्‍होंने कहा कि नवंबर, 2021 में केंद्र सरकार ने प्रति लीटर पेट्रोलियम पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क कम किया था, जबकि कटौती का एक और दौर मई, 2022 में आया, जिसमें पेट्रोल पर प्रति लीटर पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रु. की कमी की गई. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago