होम / यूटिलिटी / TCS के नियमों सहित अक्टूबर में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव!

TCS के नियमों सहित अक्टूबर में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव!

अक्टूबर में ऐसे बहुत से बदलाव होने वाले हैं जिनका प्रभाव सीधे तौर पर आप पर पड़ेगा. आइये डालते हैं इन नियमों पर एक नजर.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सितंबर के महीने में ऐसे कई फैसले लिए गए थे जिनका प्रभाव सीधे आप पर और आपके फाइनेंस पर पड़ा था. अब अक्टूबर के महीने में भी ऐसे कई फैसले लिए जा सकते हैं जिनका प्रभाव सीधे तौर आप पर पड़ेगा और इसीलिए इन फैसलों के बारे में जानना आपके लिए काफी महत्त्वपूर्ण हो जाता है. जहां एक तरफ TCS (Tax Collected at Source) के नियमों में बदलाव होंगे, वहीँ दूसरी तरफ नए डेबिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव होंगे और स्पेशल FD की डेडलाइन में भी परिवर्तन किया जाएगा. आइये जानते हैं अक्टूबर में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में: 

1.    TCS के नियम: 1 अक्टूबर 2023 से TCS (Tax Collected at Source) के नियमों में काफी महत्त्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं. आपको बता दें कि यदि एक वित्तीय वर्ष के भीतर आपका खर्च एक निश्चित सीमा के पार चला जाता है तो आपको TCS का भुगतान करना पड़ता है. भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की LRS योजना के तहत कोई भी व्यक्ति एक वित्त वर्ष के भीतर 2,50,000 डॉलर्स अंतर्राष्ट्रीय भत्तों के रूप में भेज सकता है, लेकिन 1 अक्टूबर 2023 से अंतर्राष्ट्रीय भत्ते के रूप में भेजे गए हर प्रकार के भुगतान पर 20% की दर से कटौती की जाएगी. यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि 7 लाख से ऊपर के अंतर्राष्ट्रीय भत्तों पर ही यह कटौती की जाएगी.

2.    डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के नियम: भारत के केंद्रीय बैंक RBI द्वारा हाल ही में सुझाव दिया गया था कि अपने डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के लिए ऑपरेटर का चयन खुद कंज्यूमर्स द्वारा ही किया जा सके. फिलहाल आप जब भी क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का चयन करते हैं तो ऑपरेटर का चयन कार्ड जारी करने वाले यानी बैंक के द्वारा ही किया जाता है. 

3.    SBI वी-केयर की डेडलाइन: वरिष्ठ नागरिक 1 अक्टूबर 2023 से SBI वी-केयर (SBI We Care) योजना में इन्वेस्ट नहीं कर पाएंगे. इस योजना में इन्वेस्ट करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 थी. हालांकि बैंक द्वारा डेडलाइन आगे भी बढ़ाई जा सकती है. 

4.    IDBI अमृत महोत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट की डेडलाइन: IDBI ने हाल ही में अमृत महोत्सव FD नाम से एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना की शुरुआत की थी जिसकी अवधी 375 और 444 दिनों की है. इन फिसद डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है. यदि आप भी किसी FD योजना में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे थे तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. 

5.    LIC रिवाइवल कैंपेन: भारत में बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी LIC यानी जीवन बीमा निगम ने खत्म हो चुकी पॉलिसियों को फिर से एक्टिवेट करने के लिए एक विशेष कैंपेन की शुरुआत की है. 
यह भी पढ़ें: मुश्किल में दुनिया की सबसे मजबूत इकॉनमी, अमेरिका में 1 अक्टूबर से लग सकता है Shutdown!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

51 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

13 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

58 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago