✕

होम / यूटिलिटी / SBI ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर! इस ब्रांच का बदल गया Weekly Off

SBI ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर! इस ब्रांच का बदल गया Weekly Off

SBI ग्राहक जरूर ध्यान दें. कहीं गलती से भी इस विशेष दिन चले गए तो फिर निराश होकर लौटना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या आपका भी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है? तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. मुंबई के गोवंडी स्थित SBI ब्रांच ने यह घोषणा की है कि उसका साप्ताहिक अवकाश रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है. इसके अलावा ब्रांच दूसरे और चौथे शनिवार को पहले की तरह ही बंद रहेगा. यानी अब SBI के ब्रांच में रविवार को काम होगा. तो जिनका भी SBI अकाउंट गोवंडी ब्रांच में हो या फिर उस ब्रांच में किसी काम से जाना हो तो फिर शुक्रवार को भूल से भी नहीं जाइएगा.

1 दिसंबर से बदल गया साप्ताहिक अवकाश
नये साप्ताहिक अवकाश से संबंधित यह नोटिफिकेशन 1 दिसंबर से लागू है. इससे संबंधित एक नोटिस ब्रांच के बाहर भी लगाया गया है, ताकि ग्राहकों को भविष्य में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ऐसा माना जा रहा है कि यह कदम उत्तर-पूर्वी उपनगर गोवंडी में और उसके आसपास रहने वाली स्थानीय अल्पसंख्यक आबादी की सुविधा के लिए उठाया गया है.

कितने बजे तक खुला रहेगा बैंक
जहां तक रही कामकाज के समय की बात तो नोटिस में बताया गया है कि बैंक रविवार से गुरुवार तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खुला रहेगा और शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इसके अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा. देश के कुछ हिस्सों में कुछ अन्य बैंक के ब्रांच भी ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को हाफ टाइम के लिए खुले रहते हैं.

सोशल मीडिया पर मिल रही निगेटिव प्रतिक्रिया
गोवंडी SBI शाखा द्वारा उठाए गए इस कदम की सोशल मीडिया पर आलोचना भी की जा रही है. फैसले के खिलाफ मिल रहे रिएक्शंस के अनुसार लोगों का कहना है कि लोकल डेमोग्राफिक्स डिमांड के आधार पर बैंकों को अपना साप्ताहिक अवकाश नहीं बदलना चाहिए, बल्कि उन्हें इसे लेकर एकरूपता रखनी चाहिए. वहीं, बैंकिंग हलकों के अनुसार, डिजिटल युग में साप्ताहिक अवकाश या सार्वजनिक अवकाश का कोई अर्थ नहीं रह गया है, जब अधिकांश बैंकिंग कार्य ऑनलाइन होने लगे हैं.

VIDEO : iPhone के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, ये है वजह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago