✕

होम / यूटिलिटी / किसे फाइल करना चाहिए ITR, पुराने या नए में कौन सा सिस्टम है बेहतर, यहां जानिए सब कुछ

किसे फाइल करना चाहिए ITR, पुराने या नए में कौन सा सिस्टम है बेहतर, यहां जानिए सब कुछ

फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से दो तरह के सिस्टम चल रहे हैं जिनके जरिए रिटर्न फाइल किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए सरकार की तरफ से 31 जुलाई की डेडलाइन आ चुकी है. सरकार की तरफ से राजस्व सचिव ने साफ कर दिया है कि इस डेडलाइन में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. वहीं टैक्सपेयर्स में आईटीआर भरने को लेकर के काफी कंफ्यूजन की स्थिति रहती है. 

दो तरह से फाइल कर सकते हैं आईटीआर

फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से दो तरह के सिस्टम चल रहे हैं जिनके जरिए रिटर्न फाइल किया जा सकता है. नया टैक्स स्लैब सिस्टम है और पुराना टैक्स स्लैब सिस्टम. अब इसमें कौन सा टैक्स सिस्टम किस के लिए सबसे ज्यादा मुफीद रहता है, यह व्यक्ति की आय के स्त्रोत (Source of Income) और निवेश (Investments) के ऊपर मैटर करता है. हालांकि इसमें अपने मन से किसी भी सिस्टम में आईटीआर फाइल करने की कोशिश न करें. इसके लिए किसी अच्छे सीए या फिर इनकम टैक्स के जानकार वकील से मदद ली जा सकती है.

 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी है ये टैक्स रेट

1 फरवरी को वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब की घोषणा की थी जो इस प्रकार से हैंः

इनकम (रुपये)टैक्स (फीसदी)2.5 लाख02.5-5 लाख55.-7.5 लाख107.5-10 लाख1510-12.5 लाख2012.5-15 लाख2515 से ज्यादा30

पुराने स्लैब में किन इंस्ट्रूमेंट पर मिलती है टैक्स छूट?

  • हाउसिंग लोन का प्रिसिंपल और ब्याज
  • PPF और EPF में निवेश
  • डिपॉजिट पर होने वाली ब्याज आय (80TTA)
  • FD यानी फिक्सड डिपॉजिट
  • बच्चों की ट्यूशन फीस
  • नौकरी करने वालों का स्टैंडर्ड डिडक्शन (50 हजार रुपये)
  • LTA यानी लीव ट्रैवल अलाउंस
  • HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस
  • मेडिकल और इंश्योरेंस के खर्च
  • 80DD दिव्यांगों के इलाज पर टैक्स छूट
  • 80U में दिव्यांगों के खर्चें पर टैक्स छूट
  • 80E एजुकेशन लोन पर टैक्स छूट
  • सेक्शन 16-इंटरटेनमेंट अलाउंस
  • 80GG मकान के किराए पर छूट
  • 80G-डोनेशन (दान पर छूट)
  • 80EEB-इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टैक्स छूट

New tax slab में किस पर मिलेगी राहत?

  • किराए पर स्टैंडर्ड डिडक्शन.
  • खेती से होने वाली आमदनी.
  • PPF पर मिलने वाले ब्याज.
  • बीमा की मैच्योरिटी की रकम.
  • मृत्यु पर बीमा से मिली रकम.
  • छंटनी पर मिला मुआवजा.
  • रिटायरमेंट पर लीव इनकैशमेंट.
  • VRS- वॉलेंट्री रिटायरमेंट.
  • सुकन्या समृद्धि खाते पर मिली ब्याज और मैच्योरिटी रकम.

स्विच कर सकते हैं टैक्स स्लैब

खास बात ये है कि टैक्सपेयर्स (Taxpayers) पुराने टैक्स स्लैब (Old tax slab) से नए स्लैब में जा सकते हैं और वे नए स्लैब से फिर पुराने स्लैब में वापस आ सकते हैं. हालांकि यह छूट कुछ खास वर्ग के टैक्सपेयर्स के लिए ही है. नौकरीपेशा नए स्लैब में जाकर वापस आ सकते हैं. नौकरीपेशा हर वित्त वर्ष में टैक्स स्लैब (How to switch tax slab) स्विच कर सकते हैं. जिनकी सैलेरी, किराए या अन्य सोर्स से आय है, वे हर बार टैक्स स्लैब बदल सकते हैं. अगर आपकी बिजनेस से इनकम है तो आप सिर्फ एक बार शिफ्ट कर सकते हैं. बिजनेसमैन एक बार स्विच करने पर वापस नहीं आ सकते. 

सीए अतुल गर्ग ने बताया कि नए और पुराने में टैक्स रेट की गणना इंवेस्टमेंट के आधार पर की जाती है. अगर किसी सैलरीपेशा टैक्सपेयर्स ने कहीं कोई इंवेस्टमेंट किया हुआ है तो वो पुराने टैक्स सिस्टम के हिसाब से ही आईटीआर को फाइल करे. वहीं अगर किसी तरह का कोई इंवेस्टमेंट नहीं किया है तो फिर नए सिस्टम के हिसाब से आईटीआर फाइल करना चाहिए. 

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

1 hour ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

4 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

4 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

4 hours ago