✕

होम / यूटिलिटी / Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन कहां क्या रहेगा बंद, क्या है पूरी तैयारी?

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन कहां क्या रहेगा बंद, क्या है पूरी तैयारी?

अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए 22 जनवरी को कुछ राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह को लेकर कुछ राज्यों ने सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इस खास दिन के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश के कई VVIP शामिल होने वाले हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने इस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई इंतजाम किए हैं. वहीं, कुछ राज्यों ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. 

इन राज्यों ने लिया फैसला
सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने वालों में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ और हरियाणा शामिल हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर राज्य में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही पूरे राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान बैंकों में भी कामकाज नहीं होगा. इसी तरह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टी घोषित की है. यादव ने शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करते हुए 22 जनवरी को राज्य में 'ड्राई डे' घोषित किया है. उनका कहना है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को राज्य में 'ड्राई डे' रहेगा. 

स्कूल-कॉलेज सब रहेंगे बंद
वहीं, गोवा सरकार ने भी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि स्कूलों के साथ-साथ केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश होगा. छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा - सियाराम को सब संसार जानता है. मैं आपको यथाशक्ति प्रणाम करता हूं. अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठापन के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी. इसी तरह, हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. साथ ही इस दिन शराब के सेवन की अनुमति भी नहीं होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago