✕

होम / यूटिलिटी / स्‍पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे ने किया ये इंतजाम, इतने मिनट पहले लग जाएगी ट्रेन

स्‍पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे ने किया ये इंतजाम, इतने मिनट पहले लग जाएगी ट्रेन

ऐसे में रेलवे ने निर्देश दिया है कि सभी स्‍पेशल ट्रेन प्‍लेटफॉर्म पर अपने शेड्यूल डिपार्चर से 30 मिनट पहले आकर खड़ी हो जाएंगी, जिससे जाने वाले यात्री उसमें आराम से चढ़ सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्‍योहारी सीजन पर चलने वाली भारतीय रेलवे की स्‍पेशल ट्रेनों में भीड़ न हो इसके लिए भारतीय रेलवे कई स्‍तर पर तैयारी कर रहा है. स्‍पेशल ट्रेनों को चलाना ही नहीं बल्कि, प्‍लेटफॉर्म पर ज्‍यादा भीड़ न हो, इसके लिए भी रेलवे ने अतिरिक्‍त तैयारी पूरी कर ली है. सभी व्‍यवस्‍थाओं को सही तरीके से करने के लिए रेलवे सभी प्‍लेटफॉर्म पर अतिरिक्‍त अधिकारियों को तैनात करने जा रहा है, जिससे लोग आसानी से अपने घर पहुंच सके. रेलवे इस त्‍योहारी सीजन में 211 स्‍पेशल गाड़ियां चलाने जा रहा है.


क्‍या की गई हैं विशेष तैयारियां 
त्‍योहारों के मौके पर जब भी स्‍पेशल गाड़ियां चलती हैं तो उसमें रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्‍टेशनों पर होने वाली भीड़ को मैनेज करना होता है. ऐसे में रेलवे ने निर्देश दिया है कि सभी स्‍पेशल गाड़ियां  प्‍लेटफॉर्म पर अपने शेड्यूल डिपार्चर से 30 मिनट पहले आकर खड़ी हो जाएंगी, जिससे जाने वाले यात्री उसमें आराम से चढ़ सकें और कौनसी ट्रेन कहां जाएगी इसे लेकर यात्रियों में ज्‍यादा परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम को और ठीक करने के निर्देश दिए हैं. ट्रेनों की जानकारी देने वाले डिसप्‍ले बोर्ड को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं.


व्‍हाट्सअप ग्रुप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश 
रेलवे ने अपने अधिकारियों को इस इंतजाम में तैनात सभी अधिकारियों को व्‍हाट्सअप ग्रुप के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अगर किसी भी प्‍लेटफॉर्म या किसी दूसरी जगह पर कोई परेशानी हो तो उसे जल्‍द से जल्‍द ठीक कराया जा सके. रेलवे स्‍टेशनों के करीब सभी अस्‍पतालों को किसी भी विपरीत परिस्थिति में होने वाले हादसे को लेकर तैयार रहने को कहा गया है. 


कंट्रोल रूम से निगरानी कराने के निर्देश 
रेलवे ने साफतौर कहा है कि टर्मिनल स्‍टेशन सुबह 6 बजे से लेकर रात को 12 बजे तक मिनी कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा गया है, जिससे इलेक्ट्रिकल, आरपीएफ और मेडिकल टीमों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इस कंट्रोल रूम में क्‍या-क्‍या लगाना है रेलवे ने इसे लेकर भी निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया है  कि उसमें टेलीफोन, ट्रेन इंफॉरमेशन पैनल और प्‍लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी की फुटेज जैसी सुविधा मौजूद रखने को कहा गया है.


अतिरिक्‍त मेडिकल सुविधा देने के निर्देश 
स्‍पेशल ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए टर्मिनल स्‍टेशन पर 24 घंटे डॉक्‍टर्स को उपलब्‍ध रहने को कहा गया है. इसके अतिरिक्‍त स्‍टेशन पर फर्स्‍ट एड मेडिकल सुविधा, स्‍ट्रेचर और पर्याप्‍त मात्रा में व्‍हील चेयर तैयार रखने को कहा गया है. बड़े स्‍टेशनों पर एंबुलेंस का भी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि किसी भी परिस्थिति में परेशानी न हो.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago