✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे की कलाकारी: गुपचुप कर दिया ये काम, अब कटेगी आपकी जेब

रेलवे की कलाकारी: गुपचुप कर दिया ये काम, अब कटेगी आपकी जेब

रेल का सफर किसी न किसी तरह से महंगा होता जा रहा है. अब यात्रियों को एक और झटका लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महंगाई के दौर में भारतीय रेलवे (Indian Railway) की एक कलाकारी आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली है. दरअसल, रेलवे ने देशभर की 130 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा देकर सभी श्रणियों का किराया बढ़ा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ट्रेनों के AC-1 और एक्जीक्यूटिव क्लास में 75 रुपए, AC-2,3, चेयरकार में 45 रुपए और स्लीपर क्लास में 30 रुपए किराया बढ़ाया गया है. नई व्यवस्था एक अक्टूबर से लागू कर दी गई है.

सुविधाओं में इजाफा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिन 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया गया है, उनमें खानपान, यात्री सुरक्षा या सुविधाओं में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है. यानी इन सब पर कोई पैसा खर्चा किए बगैर रेलवे ने सभी श्रेणियों का किराया बढ़ा दिया है. बता दें कि 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनों को टाइम टेबल में सुपरफास्ट का दर्जा दे दिया जाता है.

छूट भी छीन ली
कोरोना महामारी के दौर में रेलवे ने बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं. जिसमें सबसे प्रमुख है सीनियर सिटीजन को किराए में मिलने वाली राहत खत्म करना. दरअसल, उस दौर में सभी ट्रेनों का संचालन नही हो रहा था. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया था और स्पेशल ट्रेनों में इस तरह की छूट नहीं दी जाती. लोगों को उम्मीद थी कि स्थिति ठीक होने के बाद पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब ये पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि सीनियर सिटीजन को किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी. 

लेटलतीफी जारी है
रेलवे नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी और यात्री सुविधाओं के कमी एक बड़ी समस्या है. एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि 15-20 फीसदी ट्रेनें कभी भी निर्धारित समय पर नहीं पहुचतीं. जबकि 60 फीसदी ट्रेनें 15-20 मिनट देरी से पहुचती हैं. इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में कोहरे की काट भी रेलवे नहीं निकाल पाया है. अधिकांश ट्रेनें कोहरे के चलते लेट हो जाती हैं. जानकार मानते हैं कि यदि किराया बढ़ाना ही है, तो पहले यात्री सुविधाओं में भी इजाफा किया जाना चाहिए. रेल सफर को सुरक्षित करने पर भी सरकार का ध्यान होना चाहिए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago