✕

होम / यूटिलिटी / आज निजी सुरक्षा एजेंसियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है : जनरल वीके सिंह

आज निजी सुरक्षा एजेंसियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है : जनरल वीके सिंह

निजी सुरक्षा एजेंसियों को नवीनतम सुरक्षा तकनीक को अपनाना होगा, जिससे नजर ना आने वाली सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में भी यह एजेंसियां अपना प्रभाव और स्थान हासिल कर पाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राजधानी दिल्‍ली में सोमवार को सिक्‍योरिटी समिट आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में BW सिक्‍योरिटी वर्ल्‍ड भी पार्टनर के तौर पर शामिल रहा. कार्यक्रम में पूर्व थल सेना अध्यक्ष और केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल ( सेवानिवृत्त ) वीके सिंह ने निजी सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिनिधि संस्था कापसी ( central association of private security industry )  के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मियों की कमी है. इसे निजी सुरक्षा क्षेत्र के प्रशिक्षित लोग पूरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक ट्रेंड सुरक्षाकर्मियों की कमी है. इसे पूरा करने के लिए निजी सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. इस कार्यक्रम में बिजनेस वर्ल्‍ड के ग्रुप एडिटर अनुराग बत्रा भी शामिल हुए. देश भर की निजी सुरक्षा एजेंसियों के इस सम्मेलन की अध्यक्षता कापसी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने की. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे.

क्‍या बोले जनरल वी के सिंह 
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे जनरल वी के सिंह ने कहा कि  हमें यह भी तय करना होगा कि निजी सुरक्षा एजेंसीयां उस मानक को पूरा करती हो, जिसके आधार पर निजी सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा का दायित्व दिया जा सके. जनरल वीके सिंह ने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसियों को नजर अंदाज करना आज के समय में मुश्किल है. इसकी वजह यह है कि आवासीय परिसर से लेकर औद्योगिक स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निजी सुरक्षा एजेंसी ही सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. लेकिन जिस तरह से सुरक्षा क्षेत्र बदल रहा है. यहां पर तकनीकी आधारित सुरक्षा बढ़ रही है.


सरकार ने ड्रोन तकनीक को बनाया बेहद आसान 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल वी के सिंह ने कहा कि सरकार ने ड्रोन तकनीक को काफी आसान बना दिया है. अगर निजी सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन तकनीक मे अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करें तो ना केवल उनका कौशल बढ़ेगा बल्कि निजी सुरक्षा गार्ड के लिए नौकरियों के अवसर भी बढ़ेंगे. इसी तरह से निजी सुरक्षा गार्ड को प्रशिक्षित कर विदेश भेजने का भी बड़ा बाजार उपलब्ध है. इसकी वजह यह है कि भारतीयों की तरह समर्पित सुरक्षा गार्ड उस कीमत पर दुनिया में नहीं मिल सकते हैं. जिस कीमत पर हम उपलब्ध करा सकते हैं. 

क्‍या बोले बिजनेस वर्ल्‍ड के ग्रुप एडिटर 
इस कार्यक्रम में बिजनेस वर्ल्‍ड के ग्रुप एडिटर अनुराग बत्रा ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व हमें सिक्‍योरिटी सेक्‍टर की ग्रोथ को लेकर एडिटोरियली काम करने का मौका मिला. उन्‍होंने कहा कि मैं बीडब्‍ल्‍यू सिक्‍योरिटी वर्ल्‍ड डॉट कॉम प्‍लेटफॉर्म के लॉन्‍च पर आमंत्रित करना चाहूंगा. जोकि बहुत जल्‍दी जनवरी से शुरू होने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि बिजनेस वर्ल्‍ड अपनी 37 कम्‍यूनिटीज के जरिए बी टू बी और बी टू सी के जरिए काम कर रहे हैं, जिसमें बी डब्‍ल्‍यू होटेलियर नंबर वन है बी डब्‍ल्‍यू लीगल नंबर टू पर है. बिजनेस वर्ल्‍ड पिछले 42 सालों से काम कर रहा है और 43वें साल में प्रवेश कर चुका है.उन्‍होंने कहा कि हमें कापसी के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुशी होगी. उन्‍होंने कहा कि हम बीडब्‍ल्‍यू सिक्‍योरिटी वर्ल्‍ड और बीडब्‍ल्‍यू पोलिस वर्ल्‍ड के बाद हमने लास्‍ट ईयर बी डब्‍ल्‍यू डिफेंस वर्ल्‍ड भी लॉन्‍च किया है. उन्‍होंने कहा कि हमें इसमें शामिल करने के लिए मैं आपका धन्‍यवाद अदा करना चाहूंगा. मैं आशा करता हूं कि हम अगले साल फिर मिलेंगें. 


क्‍या बोले CAPSI के चेयरमैन
इस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए CAPSI के चेयरमैन श्री कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि उनकी एसोसिएशन ISO स्टैंडर्ड को तैयार कर रही है, जिससे प्राइवेट सिक्योरिटी सुरक्षा से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी के अवसर आसानी से हासिल हो पाए. उन्होंने कहा कि भारतीय निजी सुरक्षा एजेंसी अपने आपको आईएसओ मानक के अनुरूप भी तैयार कर रही हैं, जिससे वैश्विक अवश्यकताओं के अनुसार वह अपने कार्य को अंजाम दे पाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

58 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago