✕

होम / यूटिलिटी / जल्द पूरा कर लें ये काम, वरना NPS अकाउंट हो जाएगा बंद!

जल्द पूरा कर लें ये काम, वरना NPS अकाउंट हो जाएगा बंद!

ऐसे व्यक्ति को एक उचित फीस का भुगतान करते हुए 31 मार्च 2023 से पहले संबंधित संस्थाओं के सामने अपना आधार कार्ड पेश करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

CBDT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) द्वारा पैन कार्ड (PAN Card) को आधार कार्ड (Aadhar Card) के साथ लिंक करने की आखिरी तारीख को 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया है. पेंशन रेगुलेट करने वाली संस्था पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने भी यह बात दोहराते हुए कहा कि अगर इस डेडलाइन के पूरे होने तक किसी व्यक्ति का PAN और आधार कार्ड लिंक नहीं होता, तो उस व्यक्ति के NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) अकाउंट की ट्रांजेक्शंस बंद कर दी जायेंगी. 

बढ़ा दी गयी आखिरी तिथि
हाल ही में PFRDA द्वारा जारी किये गए सर्कुलर में कहा गया है कि इस विषय में 23 मार्च 2023 को जारी की गयी हमारी पिछली एडवाइजरी में दी गयी जानकारी को आगे बढ़ाते हुए और CBDT द्वारा 28 मार्च 2023 को जारी किये गए सर्कुलर को ध्यान में रखते हुए, PAN और आधार कार्ड को आपस में लिंक करने की अंतिम तारीख को 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है. 

लिंक ना करने पर लगेगा जुर्माना
पहले तय किया गया था कि अगर आपने अपना PAN कार्ड और आधार कार्ड, 1 जुलाई 2022 या उसके बाद लिंक करवाया है तो आपको 1000 रुपयों की फीस देनी होगी लेकिन अब लोगों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी. हालांकि अब तक PAN और आधार कार्ड को लिंक करने में हुई देरी के चलते इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 234H के तहत वसूली गयी किसी भी तरह की फीस को वापस नहीं किया जाएगा.

PAN और आधार कार्ड लिंक करना किसके लिए है जरूरी? 
CBDT की मानें तो इनकम टैक्स एक्ट 1961 में किये गए प्रावधानों के तहत हर वह व्यक्ति जिसे 1 जुलाई 2017 तक PAN कार्ड आवंटित किया गया है, वह एक आधार नंबर के प्राप्त करने के योग्य है. साथ ही ऐसे व्यक्ति को एक उचित फीस का भुगतान करते हुए 31 मार्च 2023 से पहले संबंधित संस्थाओं के सामने अपना आधार कार्ड पेश करना होगा. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो 1 अप्रैल 2023 से लागू होने वाले एक्ट के अंतर्गत उस व्यक्ति को कुछ निश्चित नतीजों का सामना करना पड़ेगा. आधार कार्ड और PAN कार्ड को आपस में लिंक करने के लिए संबंधित संस्था के सामने आधार पेश करने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. 

कैसे लिंक करें PAN और आधार? 
जिन लोगों का आधार कार्ड और PAN कार्ड आपस में लिंक नहीं हैं वह इस तरीके से अपना PAN कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं: 
1.    ई-फाइलिंग के होम पेज पर जाएं और क्विक लिंक्स में जाकर लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करे

2.    अपना PAN और आधार नंबर दिए गए बॉक्स में डालें

3.    ई-पे टैक्स के माध्यम से भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें

4.    अपना PAN नंबर डालकर, PAN नंबर को कन्फर्म करके मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) प्राप्त करें

5.    OTP वेरीफाई करने आपको ई-पे टैक्स के पेज पर रि-डायरेक्ट कर दिया जाएगा. इसके बाद इनकम टैक्स टैब पर क्लिक करें

6.    2023-24 को AY के रूप में चुनें और पेमेंट एज अदर रिसीप्ट के विकल्प पर क्लिक करें. उसके बाद तय रकम का भुगतान कर्रें. 
 

यह भी पढ़ें: Physics Wallah ने खेला 100 करोड़ का दांव, जानिये क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

47 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

17 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

30 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago