✕

होम / यूटिलिटी / इस बार थाली में सब्जी का स्वाद नहीं बिगाड़ेगा प्याज, कीमतों को ऐसे कंट्रोल करेगी सरकार

इस बार थाली में सब्जी का स्वाद नहीं बिगाड़ेगा प्याज, कीमतों को ऐसे कंट्रोल करेगी सरकार

हर साल प्याज की कीमतों को लेकर के अगस्त से लेकर के सितंबर तक हायतौबा मची रहती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः इस साल दिवाली से पहले अगले तीन महीनों तक प्याज किसी भी आम आदमी की थाली में परोसी गई सब्जी का स्वाद नहीं बिगाड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए जहां एक तरफ सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है, वहीं पड़ोसी देशों की नाजुक अर्थव्यवस्था से होने से प्याज की देश से बाहर डिमांड न के बराबर है. 

अगस्त से सितंबर तक मची रहती थी हायतौबा

हर साल प्याज की कीमतों को लेकर के अगस्त से लेकर के सितंबर तक हायतौबा मची रहती थी. बारिश के मौसम में कमजोर आवक के चलते मंडियों में भी मारामारी रहती थी, जिससे प्याज की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच जाती थीं. लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा. 

प्याज का सरकार ने तैयार किया बफर स्टॉक

केंद्र सरकार ने देश में इस बार बारिश के मौसम से पहले ही प्याज का बफर स्टॉक तैयार कर लिया है. इससे देश में इतना प्याज फिलहाल मौजूद है, जिससे देश का भी काम चल जाएगा और सरकार अगर चाहे तो वो बाहर भी निर्यात कर सकती है. हालांकि अभी तक सरकार ने प्याज को बाहर निर्यात करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है. इसका कारण ये है कि अगर निर्यात को खोला गया तो फिर कुछ दिनों में ही व्यापारी प्याज की जमाखोरी करके प्याज कम होने की बात कहेंगे और कीमतों को बढ़ा देंगे. कुछ सालों के कड़वे अनुभवों का लाभ उठाते हुए सरकार ने चालू सीजन में प्याज की महंगाई पर काबू पाने की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है. 

नैफेड ने खरीदा इन राज्यों के किसानों से प्याज

महंगाई पर नजर रखने वाली अंतर मंत्रालयी सचिवों की समिति ने रबी सीजन (मार्च से मई के बीच वाले) के प्याज का बफर स्टॉक बनाने का फैसला कर लिया. इसी के तहत सहकारी संस्था नैफेड ने चरणबद्ध तरीके से महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के किसानों से प्याज की खरीद की है. प्याज का निर्धारित बफर स्टॉक 2.5 लाख टन पूरा कर लिया गया है.

पड़ोसी मुल्कों की गिरती अर्थव्यवस्था का पड़ा असर

इस बार पड़ोसी मुल्कों जैसे कि श्रीलंका और बांग्लादेश की हालत काफी पतली हो गई है. इन देशों से बार भारतीय प्याज की डिमांड न के बराबर है. बांग्लादेश ने न केवल प्याज के आयात पर सीमा शुल्क को बढ़ा दिया है, वहीं श्रीलंका दिवालिया होने की स्थिति में है. ऐसे में इन दोनों देशों से प्याज की डिमांड इस बार आई नहीं है. रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुई स्थितियों में प्याज के पाउडर और सूखे प्याज का निर्यात भी 20 फीसद से अधिक प्रभावित हुआ है.

VIDEO: इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago