✕

होम / यूटिलिटी / प्याज की कीमतों में आएगी कमी? उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है सरकार!

प्याज की कीमतों में आएगी कमी? उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है सरकार!

भारत सरकार ने काफी बड़ा फैसला लेते हुए अगले साल मार्च तक प्याज के एक्सपोर्ट्स पर रोक लगा दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार फिलहाल प्याज को काफी उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है. दरअसल फिलहाल मार्केटों में प्याज की कीमत 50 रुपए प्रति किलोग्राम से लेकर 60 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे पहुंच जायेगी. 

40 रुपए से नीचे पहुंचेगा प्याज?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने काफी बड़ा फैसला लेते हुए अगले साल मार्च तक प्याज के एक्सपोर्ट्स पर रोक लगा दी थी और तब यह फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत लगभग 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची थी. इसके साथ ही मंडियों में प्याज की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. हाल ही में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित सिंह से सवाल किया गया था कि प्याज के दाम 40 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे कब पहुंचेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित सिंह ने कहा था कि बहुत ही जल्द, जनवरी में. 

फिलहाल क्या है स्थिति?
इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा पहुंचेगी और हमने यह कहा था कि प्याज की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार नहीं करेगी और फिलहाल पूरे भारत में प्याज का औसत दाम लगभग 57 रूपए प्रति किलोग्राम है और प्याज की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम के पार नहीं जाएगी. हाल ही में डिलॉय्ट (Deloitte) द्वारा ग्रोथ विद इम्पैक्ट नामक सरकारी सम्मलेन का आयोजन किया गया था और रोहित सिंह द्वारा इसी दौरान यह सब बातें कही गई थीं. 

चार सालों के अधिकतम पर प्याज का इन्फ्लेशन
इतना ही नहीं, रोहित सिंह ने यह भी कहा कि एक्सपोर्ट पर बैन लगाने से किसानों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और सिर्फ कुछ व्यापारियों के छोटे समूह हैं जो बांग्लादेश और भारतीय मार्केटों के बीच मौजूद प्याज की कीमतों के अंतर को खराब करना चाहते हैं. इस साल जुलाई से ही CPI यानी कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स में प्याज की कीमतों में इन्फ्लेशन 2 डिजिट में बनी हुई है और अक्टूबर में यह अपने चार सालों के अधिकतम स्तर, 42.1% पर पहुंच गई है. इस वित्त वर्ष के दौरान 1 अप्रैल से 4 अगस्त के बीच 9.75 लाख टन प्याज को देश से बाहर एक्सपोर्ट किया जा चुका है.
 

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा InoxCVA का IPO, जानिए क्या होगा प्राइज बैंड और कैसा होगा लॉट साइज?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago