✕

होम / यूटिलिटी / Ola ने दिल्ली और हैदराबाद में लॉन्च की सबसे किफायती E-bike सुविधा, चेक करें किराया!

Ola ने दिल्ली और हैदराबाद में लॉन्च की सबसे किफायती e-bike सुविधा, चेक करें किराया!

सितंबर 2023 में ओला ने बैंगलोर में एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया था जिसकी बदौलत देश को सबसे किफायती e-bike प्रदान करवाई गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने राइडिंग प्लेटफॉर्म ओला (Ola) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में ओला ने दिल्ली और हैदराबाद में e-bike सुविधाएं लॉन्च की हैं और इसके साथ ही बैंगलोर में शानदार शुरुआत करने के बाद कंपनी अब अपनी मौजूदगी को भी बड़ा करना चाहती है. यह सभी जानकारी कंपनी द्वारा रिलीज के माध्यम से मीडिया के साथ साझा की गई है. 

5 रुपए प्रति किलोमीटर
ओला द्वारा इस e-bike सुविधा को लेकर कहा जा रहा है कि यह देश की सबसे किफायती e-bike सुविधा होगी. बताया जा रहा है कि इस e-bike सुविधा का किराया बहुत ही कम होगा और प्रति किलोमीटर के लिए आपको 5 रुपए जितना किराया ही देना होगा. इसका मतलब ये है कि आपको 5 किलोमीटर की यात्रा के लिए रुपए, 10 किलोमीटर के लिए 50 रुपए और 15 किलोमीटर जितनी दूरी के लिए सिर्फ 75 रुपए जितने किराये का ही भुगतान करना है. कंपनी द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में इस e-bike सर्विस को शहर में यात्रा करने के लिए सबसे किफायती और सुविधाजनक सोल्यूशन बताया है. 

2 महीने में 10,000 बाइक्स
ओला मोबिलिटी (Ola Mobility) के CEO हेमंत बख्शी कहते हैं कि बैंगलोर में हमारे द्वारा लॉन्च की गई e-bike टैक्सी प्रोजेक्ट को जबरदस्त सफलता मिली थी और इस सुविधा के माध्यम से हमने इकोसिस्टम में मौजूद सभी भागीदारों – कंज्यूमर के लिए कम कीमत, ड्राईवर के लिए ज्यादा कमाई और ओला के लिए कैटेगरी और कमाई के माध्यम से वैल्यू का टिकाऊ प्रस्ताव सामने रखा था. इसके साथ ही कंपनी बैंगलोर, हैदराबाद और दिल्ली में e-bike टैक्सियों के लिए एक ज्यादा बड़ी मार्केट बनाना चाहती है. अगले दो महीनों के दौरान कंपनी इन तीनों ही शहरों में 10,000 e-bike उतारना चाहती है. 

प्राप्त हुई 17 लाख राइड्स
सितंबर 2023 में ओला ने बैंगलोर में एक नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया था. इस फैसले की बदौलत देश को सबसे किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान करवाए गए थे और सिर्फ 3 ही महीनों में इस कैटेगरी के भीतर मार्केट में 40% जितनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. तब से लेकर आज तक कंपनी को लगभग 17 लाख 50,000 राइड्स प्राप्त हो चुकी हैं.
 

यह भी पढ़ें: भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती में हुआ इजाफा, तय हुईं ये प्रमुख डीलें!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago