✕

होम / यूटिलिटी / अब 130 रुपये में आप देख सकेंगे 228 टीवी चैनल, ट्राई ने नोटिफाई किया बिल

अब 130 रुपये में आप देख सकेंगे 228 टीवी चैनल, ट्राई ने नोटिफाई किया बिल

ट्राई के इस अमेंडमेंड के बाद अब आम लोगों को पहले ज्‍यादा सविधाएं मिल पाएंगी. पहले जहां उन्‍हें कम चैनल देखने को मिलते थे अब उन्‍हें ज्‍यादा चैनल देखने को मिलेगें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अभी तक आपको अपने केबल ऑपरेटर से 130 रुपये महीने में मात्र 100 चैनल ही देखने को मिलते थे लेकिन अब आपको इसी अमाउंट में 228 टीवी चैनल देखने को मिलेंगे. आम दर्शकों को ये सुविधा ट्राई के अमेडेंड ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल टीवी बिल के नोटिफाई होने के बाद मिली है. इस बिल के नोटिफाई होने के बाद अब इस क्षेत्र के लिए भी रेग्‍यूलेटरी फ्रेमवर्क बन गया है. अब अगर कोई भी इस क्षेत्र में मनमानी करता है तो उसके खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लिया जा सकता है.

क्‍या होगा इसका फायदा

इस बिल के नोटिफाई होने के बाद अब आपको अपने केबल ऑपरेटर से 130 रुपये में 228 टीवी चैनल देखने को मिलेंगें. पहले सिर्फ 130 रुपये में 100 चैनल देखने को मिलते थे. जबकि इसके लिए कंज्‍यूमर को सिर्फ 40 से पचास रुपये का ही एनसीएफ देना होगा. जिन चैनलों के लिए आपको 19 रुपये से ज्‍यादा देने होते हैं उन्‍हें इस बुके से बाहर रखना होगा. उससे नीचे के सभी चैनल आप इस बुके में देख सकते हैं. अगर किसी बुके में सभी पेड चैनल हैं तो उस पर 45 प्रतिशत से ज्‍यादा डिस्‍काउंट नहीं दिया जा सकता है.

नाम बदलने पर लेनी होगी सहमति

ट्राई ने ये भी व्‍यवस्‍था कर दी है कि अगर कोई चैनल अपना नाम नेचर या भाषा या उसका प्राइस बढ़ाता है तो उसके लिए 16 दिसंबर 2022 से पहले ट्राई की सहमति लेनी होगी.

आखिर सरकार को क्‍यों लाना पड़ा अमेंडमेंट

दरअसल सरकार ने 2017 में ही केबल टीवी डिजिटल किए जाने को लेकर बिल ले आई थी, लेकिन उसके बाद इससे जुड़े कई स्‍टेक होल्‍डरों ने इस पर आपत्ति जता दी, जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और इस पर अमेंडमेंड लाना पड़ा. हाल ही में इसे पब्लिक कंसल्‍टेशन के लिए भी रखा गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago