✕

होम / यूटिलिटी / भारत की पहली रीजनल रेल के यात्रियों के लिए अब मंजिल दूर नहीं, जानिए क्या है अपडेट

भारत की पहली रीजनल रेल के यात्रियों के लिए अब मंजिल दूर नहीं, जानिए क्या है अपडेट

वर्चुअल रियलिटी जोन पर भी भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है, जिससे मेले में आने वाले लोगों को एक अलग अनुभव मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों के लिए जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ मार्ग में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच नियमित यात्रा करते हैं, उनके लिए अब मंजिल दूर नहीं हैं, क्योंकि इन यात्रियों के लिए 5 स्टेशनों के साथ 17 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी सेक्शन पर जल्द ही परिचालन शुरू किया जाने वाला है.

हॉल नंबर 5 में है स्टॉल
प्रगति मैदान, नई दिल्ली के हॉल नंबर 5 में स्थापित NCRTC प्रदर्शनी में इसे विशेष रूप से दर्शाया गया है. यह इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, 27 नवंबर 2022 तक जनता के देखने के लिए उपलब्ध है. 15 नवंबर 2022 को इसका उद्घाटन हुआ था. इसके बाद से ही यह प्रदर्शनी  उत्सुक आगंतुकों से भरा हुआ है.

टेक्नोलॉजी देखने आ रहे लोग
मेले में आने वाले लोग इस नए युग के नए ट्रांजिट मोड और इसकी विभिन्न तकनीकी प्रगति और RRTS ट्रेन के विभिन्न सुविधाओं को देखने के लिए आ रहे हैं. NCRTC का प्रदर्शनी स्टॉल यात्री केन्द्रित विषय के आसपास डिजाइन किया गया है, जो देश की पहली RRTS परियोजना का मूल सिद्धांत है.

परिचालन के लिए बेसब्री से इंतजार
NCRTC, प्रदर्शनी स्टॉल पर नियमित अंतराल पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं. वे RRTS परियोजना से संबंधित सवालों के जवाब देने और उपहार जीतने के लिए उत्सुक हैं. उनमें से कुछ ने RRTS के बारे में अपने उत्साह को भी साझा किया और कहा कि वे इस क्षेत्र में इसके परिचालन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

RRTS के फर्स्ट राइडर बनने का मौके
लोग RRTS के फर्स्ट राइडर बनने के मौके को लेकर भी उत्साहित हैं. आगंतुकों को केवल एक QR कोड स्कैन करना है, जो उन्हें फॉर्म भरने के लिए निर्देशित करता है. इनमें से, NCRTC 20 भाग्यशाली आगंतुकों का चयन करेगा, जिन्हें तब पहला राइडर बनने का सौभाग्य मिलेगा, जब मार्च 2023 में प्रायोरिटी सेक्शन में RRTS का परिचालन आरंभ होगा.

वर्चुअल रियलिटी जोन पर भी भीड़
एक्सिबिशन बूथ का वर्चुअल रियलिटी (VR) जोन भी आकर्षण का एक बिंदु है, जिसके माध्यम से आगंतुक वास्तविक RRTS स्टेशन पर होने का अनुभव करते हैं. स्टॉल पर लगे इंटरैक्टिव टच स्क्रीन न केवल RRTS ट्रेनों की विभिन्न विशेषताओं को प्रदर्शित कर रहे हैं, बल्कि इस परियोजना का पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर पड़ने वाले सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को भी प्रदर्शित कर रहे हैं.

17 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रायल रन
NCRTC अगले महीने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रायल रन के लिए कमर कस रही है. एग्जीबिशन बूथ परिवहन के क्षेत्र में होने वाली इस क्रांति की अंतर्दृष्टि प्रदान करता है. 14 दिनों तक चलने वाले इस IITF के इस प्रतिष्ठित मेले, IITF 2022 का आयोजन 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में किया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

6 hours ago