✕

होम / यूटिलिटी / Noida Authority बेच रही है कई सारे फ्लैट्स, आप भी चुन सकते हैं अपना मन पसंद आशियाना

Noida Authority बेच रही है कई सारे फ्लैट्स, आप भी चुन सकते हैं अपना मन पसंद आशियाना

यह उन लोगों के लिए एक शानदार पेशकश है जो दिल्ली की भागदौड़ को पीछे छोड़ना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः क्या आप नोएडा में एक फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप नोएडा अथॉरिटी की लेटेस्ट सेल चेक कर सकते हैं. प्राधिकरण पूरे नोएडा में 338 फ्लैट बेच रहा है. इनमें एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी और डुप्लेक्स फ्लैट शामिल हैं. यह उन लोगों के लिए एक शानदार पेशकश है जो दिल्ली की भागदौड़ को पीछे छोड़ना चाहते हैं. नोएडा में फ्लैट खरीदने का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट पार्किंग की जगह और शहर का बढ़ता बुनियादी ढांचा है.

2 जनवरी से शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया

अथॉरिटी ने अपनी वेबसाइट पर फ्लैट बेचने की प्रक्रिया को 2 जनवरी से शुरू कर दिया है और यह 31 जनवरी तक चलेगी. यह फ्लैट्स काफी पॉश लोकेशन पर हैं और इनकी कीमत भी काफी कम रखी गई है. लोगों को फ्लैट खरीदने के लिए होम फाइनेंस का ऑप्शन भी आसानी से मिल जाएगा. 

नोएडा के इन सेक्टर्स में हैं यह फ्लैट्स

ये फ्लैट वे हैं जिन्हें बेचा नहीं जा सका या उनके मालिकों ने वापस कर दिया था. ये फ्लैट नोएडा के सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 73, सेक्टर 82, सेक्टर 93, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में स्थित हैं. एलआईजी फ्लैट 66.82 वर्ग मीटर के हैं. इनकी कीमत 45 लाख रुपये से 76 लाख रुपये के बीच तय की गई है. सेक्टर 99 में 5 MIG फ्लैट हैं. वे 74 और 91 वर्ग मीटर के बीच हैं. इनकी कीमत 66 लाख रुपये से 90 लाख रुपये के बीच रखी गई है.

यह हैं 1 करोड़ से ऊपर के फ्लैट

सेक्टर-99 में 16 एचआईजी फ्लैट भी बिकाऊ हैं. इन फ्लैटों का क्षेत्रफल 153.57 वर्ग मीटर है. इनकी कीमत एक करोड़ 39 लाख से एक करोड़ 74 लाख रुपये के बीच है. सेक्टर 135 में तीन डुप्लेक्स फ्लैट भी बिक रहे हैं. इनका आकार 180 वर्ग मीटर है. फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ 79 लाख रुपये है. एलआईजी को छोड़कर बाकी सभी फ्लैट ई-नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे.

VIDEO: Star Rating के नए नियम लागू, आपकी जेब पर ऐसे पड़ेगा असर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

36 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

25 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago