✕

होम / यूटिलिटी / ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन को लेकर RBI ने दी बड़ी खुशखबरी, अब आपके लिए बस फायदा ही फायदा

ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन को लेकर RBI ने दी बड़ी खुशखबरी, अब आपके लिए बस फायदा ही फायदा

नए सर्कुलर के अनुसार अब 15000 रुपये तक ऑटो डेबिट पेमेंट के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन को लेकर बड़ी राहत दी है. अब 15 हजार रुपये तक ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन पर ओटीपी अनिवार्य नहीं है. पर हां, ऑटो डेबिट से 24 घंटे से पहले ग्राहक को डेबिट की सूचना देनी होगी.

मॉनिटरी पॉलिसी में ऐलान किया था
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले दिनों ही मॉनिटरी पॉलिसी में इसका ऐलान किया था, जिसका सर्कुलर अब जारी किया गया. नए सर्कुलर के अनुसार अब 15000 रुपये तक ऑटो डेबिट पेमेंट के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं है. पहले इसकी लिमिट 5000 रुपये थी, जिसके कारण कई छोटे-छोटे ऑटो पेमेंट के लिए ग्राहकों के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया था. पर समीक्षा बैठक के बाद लिमिट को बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया.

ऑटो डेबिट पर ओटीपी अनिवार्य था
आपको बता दें कि RBI ने 1 अक्टूबर, 2021 को ऑटो डेबिट पर ओटीपी अनिवार्य किया था, जो डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजेक्शन पर लागू था. लिमिट बढ़ाने की घोषणा करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा था कि पिछले साल ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया गया था. कई ग्राहक छोटे पेमेंट्स जैसे इंटरनेट रिचार्ज, मंथली सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे कई छोटे-छोटे पेमेंट सहूलियत की लिहाज से ऑटो पेमेंट करते थे. लिमिट बढ़ाने से उन्हें अब इस तरह के पेमेंट करने में आसानी होगी.

अब इस शर्त पर ओटीप अनिवार्य
ध्यान देने वाली बात ये है कि यदि आपका कोई ऑटो डेबिट 15000 रुपये से ज्यादा है, तो उसपर अभी भी ओटीपी अनिवार्य है. इसके लिए हर ऑटो डेबिट से 24 घंटे पहले ग्राहकों की इसकी सूचना देनी होगी. आरबीआई के मुताबिक इस सुविधा को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसके अंतर्गत अब तक 6.25 करोड़ से अधिक मैंडेट रजिस्टर्ड किए गए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago