✕

होम / यूटिलिटी / New India: पर्सनल लोन लेकर हो रहे शौक पूरे, Credit Card से जमकर खरीदारी

New India: पर्सनल लोन लेकर हो रहे शौक पूरे, Credit Card से जमकर खरीदारी

रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त में पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी है. साथ ही क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में भी तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक कहावत है 'कर्ज लेकर घी पीना'. यानी जेब खाली होने पर भी कर्जा लेकर शौक पूरे करना. कुछ ऐसा ही आजकल होता नजर आ रहा है. फेस्टिवल सीजन में लोग कर्ज लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में RBI के हवाले से बताया गया है कि अगस्त में पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस दौरान, पर्सनल लोन 30.8% बढ़कर 47.70 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 36.47 लाख करोड़ रुपए था.

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा
आंकड़े बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से लिया जाने वाला कर्ज 30% बढ़ा है, जो एक साल पहले 26.8% बढ़ा था. इसी तरह, शिक्षा के क्षेत्र में कर्ज 11% की तुलना में 20% बढ़ा है. वाहन लोन के साथ-साथ गहने आदि गिरवी रखकर कर्ज लेने की रफ्तार सालाना आधार पर 20.6% और 22.1% बढ़ी है. बता दें कि बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ा है. शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है, क्योंकि जेब से तुरंत पैसा नहीं निकालना होता.  

एक महीने में इतने करोड़ खर्च
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, भारतीयों ने केवल अगस्त में ही 1.47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च किए हैं. इसी साल मार्च में पहली बार क्रेडिट कार्ड से खर्च एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था. इसके बाद हर महीने क्रेडिट कार्ड से होने वाली खरीदारी बढ़ती गई और अगस्त में यह आंकड़ा 1.47 लाख करोड़ रुपए जा पहुंचा. एक तरफ जहां क्रेडिट कार्ड से खरीदारी बढ़ रही है, वहीं बचत में लगातार कमी आ रही है. अगस्त में भारतीय परिवारों की बचत पिछले 16 वर्षों में सबसे कम रही है. 

अभी और बढ़ेगा इस्तेमाल
आने वाले दिनों में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड से होने वाली खरीदारी में इजाफा देखने को मिल सकता है. दशहरा, दिवाली के लिए बड़े पैमाने पर खरीदती होती है. लिहाजा, माना जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड तेजी से स्वाइप होंगे. फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर लगभग सभी बड़े ब्रैंड आकर्षक ऑफर पेश करते हैं, जिससे शॉपिंग का आंकड़ा और बढ़ जाता है. क्रेडिट कार्ड पैसों की तात्कालिक कमी को पूरा करने का अच्छा विकल्प तो है, लेकिन कई बार इससे इतनी ज्यादा खरीदारी हो जाती है कि बाद में चुकाना मुश्किल हो जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago