✕

होम / यूटिलिटी / Multibagger Stock: एक साल में दिया 440% का रिटर्न, क्या आपको पता है कंपनी का नाम?

Multibagger Stock: एक साल में दिया 440% का रिटर्न, क्या आपको पता है कंपनी का नाम?

कंपनी के शेयरों में लगभग 4.98% की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 164.30 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज हम आपके लिए एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) लेकर आये हैं जिसने पिछले एक साल के दौरान 440% जितने शानदार रिटर्न्स दिए हैं पर शायद ही आपको इस स्टॉक की कंपनी का नाम पता होगा. हम यहां ओके प्ले इंडिया (Okay Play India Ltd) के शेयर की बात कर रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने श्रेष्ठता के आधार पर वारंट और इक्विटी शेयरों को जारी किये जाने की घोषणा की थी जिसके बाद कंपनी के शेयर अपनी ऊपरी सर्किट पर पहुंच गए थे. 

कंपनी ने लिया ये फैसला
ओके प्ले इंडिया (Okay Play India Ltd) ने श्रेष्ठता के आधार पर इक्विटी शेयरों और वारंट जारी किए जाने की बात के बारे में एक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से जानकारी दी थी. कंपनी के बोर्ड ने 25 लाख 75 हजार पूरी तरह से भुगतान किये जा चुके इक्विटी शेयरों को जारी करने के विचार को मंजूरी दे दी थी और इसके लिए कंपनी ने 125 रुपए प्रति शेयर कीई कीमत तय की थी. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा आवंटित किये गए ये शेयर न ही प्रमोटर और न ही व्यक्तिगत इन्वेस्टर्स को आवंटित किये जायेंगे. ये शेयर 12 इन्वेस्टर्स को आवंटित किये जायेंगे जिनमें सेंट कैपिटल फंड (Saint Capital Fund), लीजर एंटरप्राइजेज (Leisure Enterprises), अर्थबाउंड वेंचर्स LLP (Earthbound Ventures LLP), अशिका ग्लोबल फाइनेंस (Ashika Global Finance) और अन्य इन्वेस्टर शामिल हैं. 

कितने समय में कितना बढ़े शेयर?
आपको बता दें कि इन्वेस्टर्स को ये शेयर 135 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर जारी किये गए जायेंगे. इन वारंट्स को सबस्क्राइब करने वाले इन्वेस्टर्स को कंपनी को सब्सक्रिप्शन की 25% रकम एडवांस में देनी होगी और बाकी बची 75% रकम 18 महीनों की समयावधि में दी जायेगी. कंपनी द्वारा वारंट और इक्विटी शेयरों को जारी किये जाने की खबर के बाद ओके प्ले इंडिया (Okay Play India Ltd) के शेयरों में 5% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के शेयर अपने ऊपरी सर्किट पर पहुंच गए थे. आज भी कंपनी के शेयरों में लगभग 4.98% की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 164.30 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. पिछले 6 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 40% की वृद्धि देखने को मिली है जबकि इस साल की शुरुआत इ अभी तक कंपनी के शेयरों में 233% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.  

क्या करती है कंपनी?
वहीँ अगर एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले 1 साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमत में 448.58% की वृद्धि देखने को मिली है. ओके प्ले इंडिया (Okay Play India Ltd) की शुरुआत 1989 में हुई थी. ये कंपनी प्लास्टिक से बन्ने वाले खिलौनों, स्कूल में इस्तेमाल होने वाले फर्नीचरों, और खेल के मैदान में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का निर्माण भी करती है और साथ ही कंपनी ऑटोमोटिव पुर्जे और इलेक्ट्रिक वाहन भी बनाती है.
 

यह भी पढ़ें: Hinduja Group के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago