✕

होम / यूटिलिटी / देश में 1 मार्च से होने जा रहे कई बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

देश में 1 मार्च से होने जा रहे कई बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव से लेकर कई बड़े नियम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

1 मार्च 2025 से, भारत में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति और दैनिक जीवन पर सीधा प्रभाव डाल सकते हैं. सबसे पहले जान लें कि एफडी पर ब्याज दरों मे बदलाव होगा, एलपीजी के दाम में होगा संशोधन व पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी बदलाव होना है और साथ ही आयकर स्लैब में भी परिवर्तन होना है, आइए जानते हैं 1 मार्च के क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं...

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव 

बैंक अपनी तरलता और वित्तीय आवश्यकताओं के आधार पर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में संशोधन करेंगे. इसका प्रभाव विशेष रूप से उन निवेशकों पर पड़ेगा जिन्होंने 5 वर्ष या उससे कम अवधि के लिए एफडी कराई है. ब्याज दरों में यह परिवर्तन आपके रिटर्न, टैक्सेशन, और निकासी प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है. यानि कम समय के लिए कराए गए एफ डी पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन 

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसलिए, 1 मार्च 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है, जो सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा. यह परिवर्तन आपके घरेलू बजट पर सीधा असर डाल सकता है. जैसा कि पिछले काफी समय से एलपीजी कंपनियां सिलेंडरों के दाम बढ़ाने की फिराक में लगी हुई थी, ऐसा लगता है कि अब वे इसमें इजाफा करने का मन बना चुकी हैं.

एयर टर्बाइन फ्यूल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं. इसलिए, 1 मार्च 2025 से इन ईंधनों की कीमतों में परिवर्तन की संभावना है, जो परिवहन और यात्रा खर्चों को प्रभावित कर सकता है. पेट्रोल डीजल की कीमतों क भी बढ़ने की ही सभावना है. अगर इसका दाम बढ़ता है तो यह आम जनता की जेब पर सीधा हमला होगा. इसका प्रभाव भी आम जनता की बजट पर पड़ना स्वाभाविक ही है.

आयकर स्लैब में परिवर्तन

सरकार ने मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए आयकर स्लैब में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. नए कर ढांचे के अनुसार, वार्षिक आय 12.8 लाख रुपये तक के व्यक्तियों को अब कोई कर नहीं देना होगा, जो पहले 7 लाख रुपये तक था. यह परिवर्तन केवल नई कर प्रणाली के तहत लागू होगा, जो 2020 में पेश की गई थी. इससे सरकार को वार्षिक लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी, लेकिन उपभोग, बचत, और निवेश में वृद्धि की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago