होम / यूटिलिटी / आज पहली तारीख है पर खुश नहीं है जमाना, क्योंकि फिर महंगा हो गया है LPG सिलेंडर 

आज पहली तारीख है पर खुश नहीं है जमाना, क्योंकि फिर महंगा हो गया है LPG सिलेंडर 

चुनावी मौसम में राहत की उम्मीद कर रही जनता को बड़ा झटका लगा है. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चुनावी मौसम में जहां जनता को राहत की उम्मीद होती है, वहीं हो उसका एकदम उलट रहा है. पेट्रोल-डीजल के आसमान पर पहुंच चुके दामों को सरकार नीचे उतारने के मूड में नजर नहीं आती. इसके साथ ही रसोई गैस की चढ़ती कीमतों को लेकर भी वह फिक्रमंद नहीं है. गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी एक मार्च शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिए हैं. 

ये हैं नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर सीधे 25.50 रुपए महंगा कर दिया है. हालांकि, ये बढ़ोत्तरी केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Price) पर हुई है. 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1795 रुपए में मिलेगा. इसी तरह, कोलकाता में 1911 रुपए चुकाने होंगे, जबकि मुंबई में इसके नए दाम 1749, और चेन्नई में 1960 रुपए हो गए हैं. पिछले महीने यानी 1 फरवरी को भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था. उस वक्त 14 रुपए बढ़ाए गए थे.

नहीं मिली राहत
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं. दिल्ली में इसकी कीमत 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है. आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे. 1 मार्च 2023 को 14.5 किलो वाले इस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1103 रुपए थे. बाद में सरकार के ऐलान के बाद इसमें 200 रुपए की कमी हो गई थी. विधानसभा चुनाव के वक्त भी लोगों को उम्मीद थी कि सरकार घरेलू गैस सिलेंडर पर कुछ राहत देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ऐसे पड़ेगा प्रभाव
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोत्तरी से भी आम आदमी की जेब प्रभावित होना लाजमी है. इससे बाहर चाय पीने से लेकर खाना खाने तक सबकुछ महंगा हो जाएगा. अफसोस की बात ये है कि एक बार जो दाम बढ़ जाते हैं, वो सिलेंडर सस्ता होने पर भी नीचे नहीं आते. वहीं, पेट्रोल-डीजल की बात करें, तो इनके दाम साल भर से ज्यादा समय से स्थिर हैं, यानी इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था. तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की चढ़ती कीमतें और अपने घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल महंगा करती आई हैं. लेकिन कच्चा तेल सस्ता होने पर भी उन्होंने दाम नहीं घटाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

2 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

43 minutes ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

13 minutes ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

2 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

2 hours ago

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

4 hours ago