होम / यूटिलिटी / RBI की बैठक से पहले ही आम लोगों को बड़ा झटका, होम लोन हुआ महंगा

RBI की बैठक से पहले ही आम लोगों को बड़ा झटका, होम लोन हुआ महंगा

अब 8 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाएगा. इस दर पर होम लोन उन्हें ही दिया जाएगा, जिनका सिविल स्कोर 800 से ज्यादा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक 30 सितंबर को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकता है, लेकिन उससे पहले ही LIC Housing Finance ने होम लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया. इस बढ़ोतरी के बाद अब LIC Housing Finance के होम लोन पर ब्याज दर 8 प्रतिशत हो गया है. इससे पहले ब्याज दर 7.50 प्रतिशत था.

सिविल स्कोर के हिसाब से तय होगा सिविल स्कोर
LIC Housing की वेबसाइट के अनुसार, सैलरीड या प्रोफेशनल्स के लिए 15 करोड़ रुपये तक के होम लोन पर अब 8 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाएगा. इस दर पर होम लोन उन्हें ही दिया जाएगा, जिनका सिविल स्कोर 800 से ज्यादा होगा. जिनका सिविल स्कोर 750 से लेकर 799 तक होगा, उन्हें 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन 8.05 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से दिया जाएगा. जिस व्यक्ति का सिविल स्कोर 700 से 749 होगा, उसे 50 लाख रुपये तक 8.20 प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन दिया जाएगा.

दो महीने में दूसरी बार होम लोन पर बढ़ाया ब्याज दर
आपको बता दें कि पिछले दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब LIC Housing Finance ने होम लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है. इससे पहले उसने 22 अगस्त को भी होम लोन पर 50 बेसिस प्वाइंट इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था.

रिजर्व बैंक भी बढ़ा सकता है रेपो रेट
आपको बता दें कि आम आदमी को महंगाई से अभी राहत नहीं मिली है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिजर्व बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. यदि ऐसा होता है, तो यह लगातार चौथा मौका होगा जब रेपो रेट में बढ़ोतरी होगी.

28 से 30 सितंबर तक मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक 28 सितंबर को शुरू होगी और 30 सितंबर को फैसले की घोषणा की जाएगी. बता दें कि फिलहाल महंगाई दर 7 फीसदी के आसपास है और आरबीआई पहले ही 1.40 फीसदी की ब्‍याज दर बढ़ा चुका है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई नीचे जाने के बजाए ऊपर चढ़ती जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वे में शामिल 51 में से 25 इकनॉमिस्‍ट ने 50 बेसिस प्‍वाइंट रेपो रेट बढ़ने का अनुमान लगाया है. यदि ऐसा होता है, तो रेपो रेट 5.90 फीसदी पहुंच जाएगी.

VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026

चुनाव से पहले सख्ती तेज: जब्ती का आंकड़ा 650 करोड़ रुपये के पार, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां करीब 319 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई.

06-April-2026

डिजिटल टोलिंग की ओर बड़ा कदम: 10 अप्रैल से हाईवे पर कैश पेमेंट पूरी तरह खत्म

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, 10 अप्रैल से पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल पेमेंट ही स्वीकार किए जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से FASTag और UPI जैसे माध्यम शामिल होंगे.

04-April-2026

डिजिटल पेमेंट पर RBI का सख्त कदम, 1 अप्रैल से हर ट्रांजैक्शन में डबल सिक्योरिटी अनिवार्य

भारतीय रिजर्व बैंक का यह कदम डिजिटल पेमेंट को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हालांकि शुरुआत में यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी लग सकती है, लेकिन लंबे समय में यह यूजर्स के हित में साबित होगी.

30-March-2026

होली पर सफर आसान! रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और तारीखें

स्पेशल ट्रेन चलने से पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर के रूट्स पर यात्रियों को समय पर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

27-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के कपड़ा निर्यात में 2.1% की बढ़ोतरी, FY26 में ₹3.16 लाख करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

कपड़ा निर्यात में सबसे बड़ा योगदान रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का रहा. इस सेगमेंट का निर्यात ₹1,35,427.6 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,349.6 करोड़ हो गया, यानी 2.9% की वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

2028 तक भारत की ग्रोथ में गिरावट का अनुमान, मूडीज ने जारी की रिपोर्ट

मूडीज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी ग्रोथ 2025 के अनुमानित 7.5% से घटकर 2026 में 7% और 2027 में 6.5% रह सकती है.

11 hours ago

भारत-दक्षिण कोरिया के बीच MSME समझौता, व्यापार और निवेश सहयोग को मिलेगा नया जोर

सरकार के अनुसार, यह समझौता इस बात को दर्शाता है कि दोनों देश MSME सेक्टर को समावेशी विकास, नवाचार और रोजगार सृजन का प्रमुख इंजन मानते हैं. इससे विभिन्न बाजारों में स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग भी बढ़ेगा.

12 hours ago

क्या भारत की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय अपनी कन्विक्शन रेट में हेरफेर करती है?

एजेंसी दावा करती है कि उसकी कन्विक्शन रेट 93.6 प्रतिशत है, वह ₹1.54 लाख करोड़ की जब्त संपत्तियों को संभालती है, और आज तक कभी किसी स्वतंत्र परफॉर्मेंस ऑडिट के दायरे में नहीं आई है. यहां पढ़िए कि जब आप इसके आंकड़ों को बारीकी से देखते हैं तो क्या सामने आता है.

12 hours ago

भारत के समुद्री निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड, FY26 में ₹72,325 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

विशाखापट्टनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख बंदरगाहों ने कुल निर्यात मूल्य का लगभग 64% हिस्सा संभाला है. इससे इन बंदरगाहों की लॉजिस्टिक और ट्रेडिंग में अहम भूमिका साफ होती है.

12 hours ago