होम / BW क्लास / QR कोड क्या है, कैसे इस्तेमाल होता है जानें सबकुछ

QR कोड क्या है, कैसे इस्तेमाल होता है जानें सबकुछ

हाल के दिनों में QR कोड के जरिए धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं. ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि QR Code का सेफ इस्तेमाल कैसे किया जाए, मगर उससे पहले QR कोड को समझना ज़रूरी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

QR कोड ने पेमेंट को काफी आसान बना दिया है. लेकिन इस ‘आसानी’ के साथ धोखाधड़ी जैसी परेशानियां भी सामने आ रही हैं. हाल के दिनों में QR कोड के जरिए धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं. ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि QR Code का सेफ इस्तेमाल कैसे किया जाए. मगर उससे पहले QR कोड को समझना ज़रूरी है. 

किसने बनाया QR?
थोड़ा पीछे चलकर जानते हैं कि QR कोड किसने और क्यों बनाया था? QR का अर्थ है क्विक रिस्पॉन्स. 1994 में एक जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी डेन्सो वेयर ने इसे विकसित किया था. यह एक मैट्रिक्स बार कोड है, जिसे मशीन के जरिए पढ़ा जाता है. इस कोड में संबंधित व्यक्ति या कंपनी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है और जैसे ही इसे स्कैन किया जाता है वो जानकारी सामने आ जाती है. 

क्यों हुआ था विकसित?
जापानी कंपनी ने मैन्युफेक्चरिग के दौरान वाहनों को ट्रैक करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया था. हालांकि, आज इसका इस्तेमाल पेमेंट के लिए भी हो रहा है. QR कोड आपको संबंधित वेबसाइट पर ले जाने का काम भी करते हैं. मान लीजिये आप किसी व्हीकल पर लगा कोड स्कैन करते हैं, तो वो आपको कार निर्माता कंपनी की वेबसाइट पर ले जाएगा या वहीं उसके बारे में सभी जानकारी उपलब्ध करा देगा.  

मेन्यू के लिए भी QR कोड
QR कोड का चलन कितनी तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता ही कि आजकल रेस्टोरेंट्स के मेन्यू भी क्यूआर कोड्स के जरिए देखे जा सकते हैं. ऐसा कोरोना को ध्यान में रखते हुए किया गया था. दरअसल, कोरोना काल में ह्यूमन कांटेक्ट को सीमित करने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए थे, उसमें यह भी एक था जो अब तक जारी है. खासकर बड़े रेस्टोरेंट-होटलों में कागज़ वाला मेन्यु उपलब्ध नहीं रहता, आपसे QR कोड स्कैन करके मेन्यू देखने के लिए कहा जाता है.

कैसे रहें सावधान?
QR कोड के जरिए धोखाधड़ी से केवल सावधान रहकर बचा जा सकता है. सबसे पहली बात, जब तक भेजने वाले के बारे में सही और पर्याप्त जानकारी न हो, वॉट्सऐप पर भेजा गया QR कोड कभी स्कैन न करें. इतना ही नहीं, टेक्स्ट मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें. दूसरी बात, यदि अकाउंट में कोई पेमेंट आना है तो किसी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होती. ऐसा केवल तभी करना होता है जब आप किसी को पेमेंट कर रहे हों. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago