✕

होम / यूटिलिटी / पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है कमाल, आपको बना देगी लखपति!

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है कमाल, आपको बना देगी लखपति!

पोस्ट ऑफिस का सुमंगल प्लान ऐसे लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें बीच-बीच में रिटर्न चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं, जो बड़ा फायदा दे सकती हैं. आज हम ऐसी ही एक योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. यह पोस्ट ऑफिस की एंटीसिपेटेड एंडाउमेंट एश्योरेंस स्कीम है, जिसे सुमंगल प्लान के नाम से भी जाना जाता है. यदि आप इस स्कीम में हर महीने 5000 रुपए जमा करते हैं, तो आपको तीन बार 2-2 लाख रुपए का मनीबैक मिलेगा. इसके अलावा, जब पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी तो बोनस मिलाकर आपको मिलने वाली कुल राशि 13.6 लाख रुपए हो जाएगी.

इनके लिए है बेस्ट
सुमंगल प्लान को पोस्ट ऑफिस की मनी बैक पॉलिसी के रूप में भी जाना जाता है. इसके लिए मैक्सिमम सम अश्योर्ड 50 लाख रुपए तक हो सकता है. इस पॉलिसी को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें बीच-बीच में रिटर्न चाहिए. जो राशि आपको मनीबैक के रूप में मिल चुकी है, उसे पॉलिसी मैच्योर होने पर आपके सम अश्योर्ड से काट लिया जाएगा. यदि आप भी समय-समय पर रिटर्न चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए है.

इतनी होनी चाहिए उम्र
पॉलिसी टर्म 15 और 20 साल का है. पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 19 और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए. यदि आप 40 साल की उम्र में पॉलिसी खरीदते हैं तो इसकी अवधि 20 साल तक हो सकती है, जबकि 45 साल की उम्र में खरीदने पर पॉलिसी टर्म 15 साल का होगा. अब मनीबैक की बात कर लेते हैं. 15 साल के पॉलिसी टर्म के लिए 6, 9 और 12वें साल में आपको सम अश्योर्ड का 20-20 फीसदी मनीबैक के रूप में मिलेगा. इसी तरह, पॉलिसी टर्म 20 साल का होने पर 8, 12 और 16वें साल में मनीबैक मिलेगा. 

इस तरह मिलेगा पैसा
इंडिया पोस्ट कैलकुलेटर के हिसाब से देखें, तो यदि पॉलिसीधारक की उम्र 20 साल है और वह 10 लाख सम अश्योर्ड वाली पॉलिसी 20 सालों के लिए खरीदता है तो उसका मासिक प्रीमियम 5000 रुपए होगा. टैक्स के साथ इसमें कुछ इजाफा हो सकता है. 20 साल के पॉलिसी टर्म पर उसे 8, 12 और 16वें साल में 2-2-2 लाख रुपए का मनीबैक मिलेगा. 20 सालों में बोनस की कुल राशि करीब 9.6 लाख रुपए होगी. पॉलिसी मैच्योर होने पर उसे सम अश्योर्ड का बकाया 4 और बोनस का 9.6 लाख मिलाकर कुल 13.6 लाख रुपए मिलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago