✕

होम / यूटिलिटी / अब इन शहरों में भी मिलने लगी JIO की True-5G सर्विस, बना पहला नेटवर्क ऑपरेटर

अब इन शहरों में भी मिलने लगी JIO की True-5G सर्विस, बना पहला नेटवर्क ऑपरेटर

एनसीआर एरिया में True-5G सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपनी True-5G सर्विस का विस्तार करते हुए दिल्ली से सटे एनसीआर के अन्य शहरों में भी अपने नेटवर्क पर रोलआउट कर दिया है. इससे अब दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में कस्टमर्स को 5जी सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं.  

इन शहरों में पहले से ही मिल रहा है 5जी नेटवर्क

दिल्ली-एनसीआर के अलावा अलावा मुंबई, कोलकत्ता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बैंग्लुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी सर्विस शुरू कर चुका है. एनसीआर एरिया में True-5G सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया  है.  रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, “पूरे दिल्ली-एनसीआर में 5जी सर्विस देने वाला वाला रिलायंस जियो अकेला ऑपरेटर है. हर भारतीय को ट्रू-5जी सेवा मिले इसके लिए जियो के इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है.”

कंपनी की रिलीज के मुताबिक उसके नेटवर्क सिग्नल दिल्ली-एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों और क्षेत्रों में मिलने लगेंगे. अधिकांश आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों, स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी इमारतों, मॉल, प्रमुख बाजारों, टेक पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर जियो ट्रू5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा.

नहीं देनी पड़ेगी एक्सट्रा कीमत

दिल्ली में लाखो जियो यूजर्स पहले ही जियो ट्रू5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं.  एनसीआर क्षेत्र में 5जी सर्विस लॉन्चिंग के बाद, जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर का आमंत्रण मिलना शुरु हो जाएगा. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा और 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी, जिसके लिए उन्हें कोई कीमत नही चुकानी होगी.

फेज वाइज लॉन्च हो रहा Jio True-5G

आपको बता दें कि Jio अपनी True-5G सेवाओं को फेज वाइज देश के अलग-अलग शहरों में लॉन्च कर रहा है, जिससे बेस्ट कस्टमर एक्सपीरियंस को सुनिश्चित किया जा सके. JioTrue5G को देश के 6 शहरों के लाखों यूजर्स यूज कर चुके हैं और वे इससे काफी संतुष्ट हैं. Jio कस्टमर से बराबर फीडबैक भी ले रही है, जिसकी मदद से विश्व स्तरीय 5G नेटवर्क तैयार किया जा रहा है.

10 नवंबर से ही हो गई शुरुआत

10 नवंबर से बेंगलुरू और हैदराबाद के जियो यूजर्स को 'JIO WELCOME OFFER' के जरिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव कर सकें.

यूजर्स को कितनी मिल रही स्पीड

Jio यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 500 Mbps से लेकर 1 Gbps की स्पीड का आनंद उठा रहे हैं और बिना रुकावट के हाई क्वालिटी डेटा का उपयोग कर रहे हैं. Jio True-5G ही सबसे बेहतर 5G नेटवर्क क्यों है, उसके पीछे ये हैं कारण:

1. Jio का True5G सबसे उन्नत 5G नेटवर्क के साथ स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर है, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है.

2. यह 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है.

VIDEO: Nokia लॉन्च करने जा रही 200MP कैमरे वाला धांसू 5G Smartphone

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago