✕

होम / यूटिलिटी / भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, 80 हजार कर्मचारियों की लगी 48 हजार रुपये की लॉटरी

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, 80 हजार कर्मचारियों की लगी 48 हजार रुपये की लॉटरी

रेलवे (Indian Railways) के इस फैसले से काबिल लोगों के लिए नए मौके खुल जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. इसका असर उन कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा जो सुपरवाइजर के लेवल (7 और 8) पर काम कर रहे थे और उनको पदोन्नति नहीं मिलती थी. हालांकि अब रेलवे ने सभी बाधाओं को पार करते हुए इनको फर्स्ट क्लास ऑफिसर बनने तक की मंजूरी दे दी है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का काम करने के लिए मनोबल और मजबूत होगा. 

लग गई है कर्मचारियों की लॉटरी

रेलवे के कर्मचारियों की ये मांग लंबे समय से पेंडिंग थी, जिसे रेलवे ने मान लिया है. हालांकि इस नए फैसले से वित्तीय तौर पर कोई अंतर नहीं पड़ने वाला है. रेलवे (Indian Railways) के इस फैसले से काबिल लोगों के लिए नए मौके खुल जाएंगे. इससे उनकी तनख्वाह में 2.5 से 4 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी. जिसका मतलब है कि उन्हें 48 हजार रुपये तक का फायदा होने वाला है. 

इन विभागों के कर्मचारियों को होगा फायदा

रेलवे को चलाने के लिए एक बड़ा तबका काम करता है. टेक्नीशियन, जूनियर,इंजीनियर जैसे कई कर्मचारी एक लेवल पर आकर रुक जाते थे. इसमें एक स्टेग्नेशन की स्थिति आ जाती थी, जिससे उन्हें परेशानी होती थी और ये एक बड़ी समस्या थी. पे अपग्रेडेशन से सुपरवाइजर लेवल पर जो भी है वो अब लेवल 7ओर लेवल 8 तक पहुंच जाएंगे. कुछ लोग लेवल 9 तक भी पहुंच पाएंगे. सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर जैसे 80 हजार कर्मचारियों का इसका फायदा होगा. इससे वर्किंग एफिशिएंसी बढ़ेगी. 

लेवल छह व सात के कर्मचारियों की समीक्षा शुरू

रेलवे बोर्ड ने अब लेवल छह व सात वेतनमान का लाभ ले रहे कर्मचारियों की समीक्षा करना शुरू कर दी है. बोर्ड ऐसे कर्मियों को अराजपत्रित अधिकारी (ग्रुप बी) का दर्जा देकर उनके अतिरिक्त लाभों में कटौती करने की तैयारी कर रहा है.  इससे रेलवे हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व की बचत कर सकेगा. 

कर्मचारियों के मनोबल में होगी दोगुनी वृद्धि

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि कर्मचारियों के ग्रेड बढ़ाने का जो फैसला किया है उससे इनकी वर्क एफिशियंसी बढ़ जाएगी और रेलवे का मार्डनाइजेशन करने में तेजी आएगी. रेलमंत्री ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया है. 

VIDEO: दुनिया की आबादी ने छू लिया 'मील का पत्थर', इस साल तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago