✕

होम / यूटिलिटी / राम जन्मभूमि तक पहुंचना होगा आसान, Indian Railway चलाएगा 1000 ट्रेनें!

राम जन्मभूमि तक पहुंचना होगा आसान, Indian Railway चलाएगा 1000 ट्रेनें!

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर प्रदेश में मौजूद अयोध्या तक 1000 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से इस वक्त श्रद्धालुओं और संतों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. श्रद्धालु इस वक्त बहुत ही बेताबी से राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं और भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर तक पहुंचना आसान बनाने हेतु एक काफी बड़े फैसले की घोषणा की है. 

पहले 100 दिन 1000 ट्रेनें
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर प्रदेश में मौजूद अयोध्या तक 1000 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह 1000 ट्रेनें राम मंदिर के उदघाटन के पहले 100 दिनों के भीतर चलाई जायेंगी. जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि राम मंदिर के उद्घाटन और इसकी पहली झलक पाने के लिए श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं और देश भर से अयोध्या पहुंचने की लोगों की बढती हुई मांग से निपटने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा यह महत्त्वपूर्ण फैसला लिया गया है. 

आसान होगी यात्रा
भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों को 19 जनवरी से चलाया जाएगा. आपको बता दें कि राम मंदिर का उदघाटन 23 जनवरी को किया जाना है और ऐसे में 4 दिन पहले से ही भारतीय रेलवे अपनी कमर कस के तैयार रहेगा. इससे पहले 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की मूर्ति की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ट्रेनों की बदौलत श्रद्धालुओं के लिए यात्रा करना काफी सुविधाजनक तो होगा ही साथ ही ज्यादा ट्रेनें चलाये जाने की वजह से भारी भरकम संख्या में लोग बिना किसी परेशानी के यात्रा कर पायेंगे. 

कब और कहां से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?
आपको बता दें कि ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू एवं कश्मीर से राम नगरी अयोध्या तक चलाई जायेंगी. इन शहरों के अलावा अन्य कई शहरों से भी इन ट्रेनों को चलाया जाएगा. बाकी अगर बात इन ट्रेनों की टाइमिंग की करें तो ये सभी ट्रेनें श्रद्धालुओं की मांग के आधार पर चलाई जायेंगी और इन ट्रेनों के लिए कभी भी टिकेट बुक की जा सकती हैं. इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य भी जोरों पर है और 15 जनवरी से ये स्टेशन 50,000 यात्रियों की क्षमता पर काम कर सकता है.
 

यह भी पढ़ें: AMG मीडिया नेटवर्क ने IANS में खरीदी 50% की हिस्सेदारी, क्या है Gautam Adani का प्लान?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago