✕

होम / यूटिलिटी / Income Tax पर ऐतिहासिक फैसला, अब यहां मिलेगी टैक्स कटौती से मुक्ति!

Income Tax पर ऐतिहासिक फैसला, अब यहां मिलेगी टैक्स कटौती से मुक्ति!

सारी समस्या बस इस बात की है कि क्या मुआवजे के रूप में प्राप्त हुए किराए को कमाई माना जाए या फिर नहीं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी आपकी सोसायटी को रि-डेवलप किया जाता है तो बिल्डर द्वारा रि-डेवलपमेंट के दौरान दूसरी जगह किराए पर रहने के लिए किराया दिया जाता है. इस किराए को आपकी कमाई माना जाता था और इसीलिए इस पर इनकम टैक्स के द्वारा टैक्स भी लगाया जाता था. लेकिन हाल ही में ITAT (इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल) द्वारा एक फैसला सुनाया गया है जिसके बाद सब कुछ बदलता हुआ नजर आ रहा है. 

राजीव की कहानी
ये कहानी मुंबई में रहने वाले राजीव की है, जिन्होंने एक को-ऑपरेटिव सोसायटी में घर लिया था. 50 साल पुरानी इस सोसायटी को जब रि-डेवलप किया जाने लगा तो राजीव को दूसरी जगह कमरा किराए पर लेकर रहना पड़ा और प्रावधान के अनुसार रि-डेवलपमेंट करवाने वाले बिल्डर ने उन्हें दूसरी जगह रहने के लिए किराया भी दिया. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब राजीव के किराए पर इनकम टैक्स की नजर पड़ी और इनकम टैक्स विभाग ने उनके इस किराए को उनकी कमाई मानकर इस पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया. 

ITAT का फैसला 
राजीव की ही तरह बहुत से लोगों को इस समस्या से गुजरना पड़ता है लेकिन हाल ही में ITAT ने जो फैसला सुनाया है उसके बाद सब कुछ बदल सकता है. ITAT की मुंबई स्थित शाखा ने कहा है कि रि-डेवलपमेंट प्रोग्राम की वजह से फ्लैट के पुराने मालिक को बिल्डर से मुआवजे के तौर पर प्राप्त हुए किराए पर टैक्स देने की जरूरत नहीं है. जब भी किसी पुरानी हाउसिंग सोसायटी को रि-डेवेलोप किया जाता है तो बिल्डर द्वारा फ्लैट के मालिकों को या  तो रहने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाती है या फिर मुआवजे के तौर पर रि-डेवलपमेंट के दौरान कहीं और रहने के लिए किराया प्रदान करता है. 

क्या कहता है इनकम टैक्स एक्ट? 
आमतौर पर इन पैसों का इस्तेमाल दूसरी जगह पर रहने के लिए ही किया जाता है लेकिन इनकम टैक्स एक्ट के तहत किराए के रूप में प्राप्त हुई कमाई पर भी टैक्स लगता है. सारी समस्या बस इस बात की है कि क्या मुआवजे के रूप में प्राप्त हुए किराए को कमाई माना जाए या फिर नहीं? ITAT ने फैसला सुनाते हुए कहा कि रि-डेवलपमेंट के दौरान किसी भी शख्स को प्राप्त हुए किराये पर टैक्स नहीं लगेगा. बेंच ने कहा है कि मुआवजे के तौर पर मिलने वाला किराया एक तरह की कैपिटल रिसीप्ट है और किसी तरह की कमाई नहीं है और इसीलिए फ्लैट के मालिक को मुआवजे के तौर पर मिलने वाले किराए पर टैक्स नहीं लगेगा. 

क्या है पूरा मामला? 
ITAT द्वारा यह फैसला अजय पारसमल कोठारी द्वारा दर्ज की गयी एक अपील की सुनवाई में सुनाया गया है. वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान कंप्यूटर आधारित जांच में यह बात सामने आई कि अजय पारसमल कोठारी ने बिल्डर से जो किराया प्राप्त किया उसे किराये के रूप में इस्तेमाल नहीं किया है और इसलिए उन्हें टैक्स के रूप में 3 लाख 70 हजार रुपये भरने होंगे. अजय ने इसके खिलाफ पहले अपील्स के कमिश्नर से अपील की और फिर ITAT में भी अपील की. अंततः ITAT इस नतीजे पर पहुंचा कि बेशक फ्लैट के रि-डेवलपमेंट के दौरान अजय अपने पिता के साथ रहे और बिल्डर द्वारा मुआवजे के रूप में दिए गए पैसे का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन फ्लैट के रि-डेवलपमेंट की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और इसीलिए मुआवजे के रूप में मिले किराए पर टैक्स नहीं लगेगा. 
 

यह भी पढ़ें: ये Tech कंपनी अपनी भारतीय शाखा में जोड़ेगी 30% कर्मचारी, मुंबई में खुला नया ऑफिस!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

47 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

17 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

30 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago